Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. यदि कोई कुछ समस्या उन्हें सोशल मीडियो के माध्यम से बतलाता है तो वह उसपर संज्ञान भी लेते हैं. इसी तरह का एक मामला सामने आया है. उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी को निर्देश दिए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने सीएम को टैग करते हुए एक शिशु की समस्या से अवगत करवाया. इसके बाद सीएम में रांची डीसी को टैग करते हुए लिखा–संज्ञान लें एवं एलेक्स की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें.
.@DC_Ranchi संज्ञान लें एवं एलेक्स की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। https://t.co/TtGBPUpWPL
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 21, 2025
रांची के रिंग रोड का वीडियो आया सामने
दरअसल, एक्स पर यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा–रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू में एक माँ अपने बेटे के भविष्य के लिए हर अंधेरे से लड़ रही है. चौधरी फ्यूल पेट्रोल पंप की लाइट के नीचे हर रात 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा पढ़ाई करता है. उसकी मां नूतन टोप्पो उसे पढ़ाती हैं. सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन टोप्पो पर ही आ गई. दिन भर पंप पर मेहनत मजदूरी करने के बाद नूतन टोप्पो और उनके बेटे के लिए रात को वह क्लास रूम बन जाता है. उम्मीद है एलेक्स एक दिन परिवार का नाम रौशन करेगा. नूतन टोप्पो जी के हौसले को सलाम. इस पोस्ट को यूजर ने सीएम हेमंत सोरेन को टैग भी किया.
यह भी पढ़ें : Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन बिना सुरक्षा के सड़क पर उतरे, रांची डीसी ने बुलाई अचानक बैठक
क्या नजर आ रहा है वीडियो में
सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा पेट्रोल पंप की लाइट में बैठक पढ़ रहा है. पढ़ने में उसकी मदद एक स्त्री कर रही है जो उसकी मां है. दोनों बहुत ही सकून से वीडियो में नजर आ रहे हैं.
The post Hemant Soren : पेट्रोल पंप की लाइट में पढ़ रहा था बच्चा, वीडियो देखकर पिघला सीएम हेमंत सोरेन का दिल appeared first on Naya Vichar.

