Hot News

Homemade Cheese Bread: ट्राय करें घर पर बना हेल्दी चीज स्प्रेड, स्वास्थ्य और टेस्ट में No कॉम्प्रोमाइज!

Homemade Cheese Bread: ब्रेड, टोस्ट, चिप्स और क्रैकर्स के साथ परोसे जाने वाले चीज स्प्रेड का स्वाद ही अलग होता है. खासकर जब वो घर का बना हो तो उसकी बात ही जुदा है. मार्केट में मिलने वाले चीज स्प्रेड खाने में टेस्टी तो लगते हैं, लेकिन उसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं. ऐसे में घर पर बना ताजा चीज स्प्रेड न सिर्फ स्वादिष्ट होगा, बल्कि पूरी तरह से नेचुरल और हेल्दी भी होगा. तो चलिए, जानते हैं घर पर आसानी से चीज स्प्रेड बनाने की रेसिपी. 

सामग्री:

पनीर – 1 कप (फ्रेश, नरम)

दूध – ¼ कप (गुनगुना)

मक्खन – 1 टेबलस्पून (नमक रहित)

नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च – ¼ टीस्पून (ऑप्शनल)

हर्ब्स – जैसे ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स (अगर आपको पसंद हो)

विधि:

1. पनीर को हाथ से थोड़ा मैश करें और फिर मिक्सर में डालें.

2. इसमें दूध, मक्खन, नमक और काली मिर्च डालें.

3. सब कुछ अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक कि क्रीमी और स्मूद टेक्सचर न आ जाए.

4. अगर आपको फ्लेवर देना है तो ऑरेगैनो या चिली फ्लेक्स मिला सकते हैं.

5. तैयार चीज स्प्रेड को एयरटाइट कंटेनर में भरें और फ्रिज में रखें. यह 5-6 दिन तक ताजा रहता है.

स्वाद में भी कर सकते हैं बदलाव

घर का बना यह चीज स्प्रेड बच्चों के लंच, सैंडविच, या बर्गर के लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार बदलाव भी कर सकते हैं. अगली बार जब ब्रेड खाने का मन न करे, तो इस होममेड चीज स्प्रेड से उसे खास बना दीजिए. शिशु अपना लंच फिनिश कर के ही आएंगे.

ALSO READ: Mango Choco Bar Recipe: घर पर बनाएं मैंगो चोकोबार, मशीन और केमिकल्स का झंझट खत्म

The post Homemade Cheese Bread: ट्राय करें घर पर बना हेल्दी चीज स्प्रेड, स्वास्थ्य और टेस्ट में No कॉम्प्रोमाइज! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top