Hot News

Honda Shine 125 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

अगर आप 125cc की कम्यूटर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda Shine 125 लिस्ट में जरूर आती है. ये बाइक एफिशिएंसी, आराम और डेली यूज को ध्यान में रखकर बनाई गई है. हाल ही में इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कुछ और फीचर्स भी जुड़ी हैं, ताकि ये लगातार बदलते कॉम्पिटिटिव मार्केट में बनी रहे. ऐसे में आइए जानते हैं Honda Shine 125 की वो 5 खास बातें, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए.

कीमत और वेरिएंट्स 

Honda Shine 125 की दो वेरिएंट्स मिलती हैं. पहला Drum वेरिएंट जिसकी कीमत ₹80,852 है और Disc वेरिएंट जो ₹85,211 (ex-showroom) में आती है. यह 125cc कम्यूटर सेगमेंट में अभी भी काफी स्ट्रॉन्ग कम्पटीटर बनी हुई है. ये सीधा Hero Glamour 125, Hero Super Splendor और Bajaj Pulsar 125 जैसी बाइक्स से मुकाबला करती है.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

Shine अपनी ट्रेडिशनल कम्यूटर डिजाइन के साथ आती है. यह स्टाइल से ज्यादा यूजर फ्रेंडली और फॅमिलियर है. इसका हेडलैम्प यूनिट सिंपल है और काउल के साथ आता है, उसके बाद स्कल्पटेड फ्यूल टैंक और टेल सेक्शन है. कुल मिलाकर, सालों में इसका डिजाइन ज्यादा नहीं बदला है. सिर्फ थोड़े-थोड़े अपडेट हुए हैं.

अब खरीदारों के पास कलर चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद है. आप चुन सकते हैं Pearl Igneous Black की स्टाइल, Pearl Siren Blue की क्लास, या फिर Genny Grey Metallic. इसके अलावा Decent Blue Metallic, Rebel Red Metallic, और Matte Axis Grey भी हैं.

फीचर्स और हार्डवेयर

Shine में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो आपको रियल-टाइम फ्यूल एफिशिएंसी, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, सर्विस रिमाइंडर, गियर पोजिशन और एको मोड सब दिखाता है. साथ ही, अब इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी शामिल कर दिया गया है. इसके अलावा इसमें idle start/stop सिस्टम, साइलेंट स्टार्टर और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसी सुविधाएं भी हैं.

हार्डवेयर की बात करें तो, सामने टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं. 18-इंच के एलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए वेरिएंट के हिसाब से या तो दोनों तरफ ड्रम ब्रेक हैं या फिर फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम का कॉम्बिनेशन है. पूरे रेंज में CBS (Combined Braking System) स्टैंडर्ड है.

इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

Honda Shine में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ये इंजन 7,500 RPM पर 10.54 bhp की पावर और 6,000 RPM पर 11 Nm का टॉर्क देता है. ये BS6 Phase 2 नॉर्म्स के मुताबिक है और E20 फ्यूल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. माइलेज की बात करें तो ARAI (Automotive Research Association of India) का क्लेम है कि ये 55 kmpl देती है.

डाइमेंशन 

Shine 125 रोजमर्रा की सवारी के लिए बिल्कुल सही बना है. इसकी सीट की ऊंचाई 791 mm है, वजन सिर्फ 114 kg, और ग्राउंड क्लीयरेंस 162 mm है. सीधे बैठने वाली राइडिंग पोस्चर और कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स इसे रोजाना की ट्रेवल के लिए बढ़िया बनाती है.

यह भी पढ़ें: 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें

The post Honda Shine 125 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top