Hot News

Horror Series On Netfilx: खतरनाक आइलैंड और मौत का डरावना खेल देख छूट जायेंगे पसीने, थम जाएंगी सांसे 

Horror Series On Netfilx: हर जॉनर की फिल्में ओटीटी पर मौजूद होती है और सभी दर्शक अपनी पसंद के अनुसार उन फिल्मों को देखते है. दर्शकों के पसंद के अनुसार मेकर्स भी फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण करते है. सस्पेंस थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और हॉरर तक फिल्मों का क्रेज खत्म नहीं हो सकता है. अगर आप बहुत भयानक और डरावनी फिल्म या वेब सीरीज को देखना चाहते है. तो आज है आपके लिए नेटफ्लिक्स की एक ऐसी सीरीज लेकर आए है, जिसे देखने के बाद आप डर से कांपने लगेंगे. यह सीरीज आपको डराने और आपको अंत तक बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

क्या ही सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी एक छोटे से द्वीप ‘क्रॉकेट आइलैंड’ पर बनाई गई है. शहर से दूर इस आइलैंड में एक लड़का जेल से छूटकर घर वापस लौटता है. उस वक्त उस जगह एक नए पादरी फादर पॉल की एंट्री होती है, जो चमत्कार दिखाकर वहां के लोगों को वश में कर लेता है. शुरुआत में सभी उसके इस काम से इंप्रेस हो जाते है, लेकिन धीरे-धीरे पादरी की डरावनी सच्चाई सबके सामने आती है. इस सीरीज में धर्म, पाप, विश्वास और मौत को ऐसे तरीके से दिखाया गया है कि सभी दर्शक इसकी कहानी को सोचने पर मजबूर हो जाते है.

7 एपिसोड की लिमिटेड सीरीज है ये 

‘द हांटिंग ऑफ हिल हाउस’ के निर्माता और निर्देशक माइक फ्लैनगन ने इस सीरीज का निर्माण किया है. इस डरावनी सीरीज का नाम ‘मिडनाइट मास’ है, जो 24 सितंबर 2021 में रिलीज हुई थी. यह सीरीज निर्देशक की पर्सनल लाइफ और कैथोलिक बचपन से इंस्पायर है. यह लिमिटेड सीरीज है, जिसमें सिर्फ 7 एपिसोड है. क्रिटिक्स के तरफ से भी इसे बहुत पसंद किया गया था. जैक गिलफोर्ड, केट सीगल, हैमिश लिंकलेटर, राहुल कोहली, सामंथा स्लोयन और हेनरी थॉमस जैसे कलाकारों के अभिनय ने इस सीरीज को और भी शानदार बना दिया है. हर किरदार ने अपने इमोशन और गहराई से दर्शकों को जोड़े हुए है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘जवार हो या जिला’ में धमाल मचाते दिखे पावर स्टार, स्टेज शो में एक फैन के साथ लगाए ठुमके

ये भी पढ़ें: Web Series: इस हफ्ते ओटीटी पर इन सीरीज का चल रहा राज, जियो हॉटस्टार पर लगी है सबसे ज्यादा भीड़, देखना न भूलें

The post Horror Series On Netfilx: खतरनाक आइलैंड और मौत का डरावना स्पोर्ट्स देख छूट जायेंगे पसीने, थम जाएंगी सांसे  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top