Hot News

Housefull 5 में अक्षय कुमार की इस हीरोइन की हो रही तारीफ, कहा- मैं इस अपार प्यार से…

Housefull 5: फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है. फिल्म ने सिर्फ चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में भी मूवी तगड़ी कमाई कर रही है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. इस फिल्म से बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा बॉलीवुड में कदम रख रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनके प्रदर्शन को फैंस से प्यार मिलने पर उनका क्या रिएक्शन है.

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार संग काम करने सौंदर्या शर्मा ने किया रिएक्ट

सौंदर्या शर्मा ने हाउसफुल 5 में एक वकील का किरदार निभाया हैं. हाउसफुल 5 में उनके परफॉर्मेंस को देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं. इस बारे में फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बहुत अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं और मैं इस अपार प्यार से बहुत खुश हूं जो हमें मिल रहा है. ये सब बहुत भावुक कर देने वाला है. जब उनसे पूछा गया कि अक्षय कुमार अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ प्रैंक करते है, तो ऐसे में उन्होंने आपके साथ कोई प्रैंक किया. इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि हां. ज्यादातर मजाक मेरे ही साथ किए जाते थे. लेकिन ये सब मस्ती भरा था. हम लोग बहुत स्पोर्ट्सते थे, जैसे किसी पिकनिक पर हो. तरुण सर बहुत अच्छे थे. शूट के बाद हम गेम्स स्पोर्ट्सते थे. तो कुल मिलाकर सेट पर रहना बहुत मजेदार अनुभव था.

हाउसफुल 5 की एक्ट्रेसेस को लेकर क्या बोलीं सौंदर्या शर्मा?

सौंदर्या शर्मा ने हाउसफुल 5 की एक्ट्रेसेस नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और चित्रांगदा सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. हम सभी अक्सर एक ही सीन में साथ होते थे, इसलिए आपसी तालमेल अच्छा होना जरूरी था. सभी को हमेशा सेट पर रहना होता था. सभी लोग मुझसे सीनियर थे तो अगर मैं कभी किसी सीन से पहले नर्वस हो जाती थी, तो सब मुझे शांत कर देते थे. हम सब बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. जैकलीन बहुत सपोर्टिव थीं और नरगिस और मैं हमेशा मजाक किया करते थे.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

The post Housefull 5 में अक्षय कुमार की इस हीरोइन की हो रही तारीफ, कहा- मैं इस अपार प्यार से… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top