Hot News

Housefull 5: 225 करोड़ के बजट में बनी हाउसफुल 5 फ्लॉप या हिट, 3 दिनों की एडवांस बुकिंग ने खोली पोल

Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाउसफुल 5 के साथ वापस आ रहे हैं और इस बार यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोस्ट अवेटेड मूवी 225 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो इसे हिंदुस्तान में बनी अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बनाती है. इसके एडवांस बुकिंग शुरू हो गए हैं. आइये जानते हैं इसने अब कितने टिकट बेचे हैं.

हाउसफुल 5 की कितनी रही एडवांस बुकिंग

एक विदेशी क्रूज पर सेट की गई कॉमेडी-सस्पेंस फिल्म ने 3 जून को सुबह 11 बजे तक हिंदुस्तान की टॉप मल्टीप्लेक्स चेन, पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस में 15,000 टिकट बेचे हैं. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है. ब्लॉक सीटों के साथ मूवी ने अब तक 4.8 करोड़ की कमाई कर ली है. आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़ जैसे शहरों में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं. हाउसफुल 5 विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है, प्री-सेल्स के अनुसार ओपनिंग वीकेंड पर इसने 5 मिलियन डॉलर की कमाई की है. यह अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी ओपनर हो सकती है.

हाउसफुल 5 के बारे में

हाउसफुल 5, तरुण मनसुखानी की ओर से सह-लिखित और निर्देशित है और प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोजी खान की ओर से निर्मित है. कॉमेडी ड्रामा में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे शानदार कलाकारों की टोली है, जो दर्शकों एंटरटेनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

The post Housefull 5: 225 करोड़ के बजट में बनी हाउसफुल 5 फ्लॉप या हिट, 3 दिनों की एडवांस बुकिंग ने खोली पोल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top