Hot News

Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? 150 करोड़ कमाने से महज इतनी दूर

Housefull 5 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टी स्टारर मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. फिल्म में नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, फरदीन खान समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हैं. 6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अबतक 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और बहुत जल्द 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर फिल्म को अब कितनी कमाई करनी होगी? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर विस्तार से नजर डालते हैं.

हाउसफुल 5 ने 10वें दिन कितनी कमाई की?

सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी हाउसफुल की पांचवी किस्त ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. बीते दिन फिल्म को वीकेंड का साथ मिला और फिल्म ने शनिवार यानि 9वें दिन बाकी दिन के मुकाबले बेहतर कमाई की. अब इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने 10वें दिन 1.12 करोड़ कमाए हैं. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक रविवार की वजह से अच्छा-खासा बदलाव हो सकता है.

अबतक कुल कमाई की बात करें तो हाउसफुल 5 ने 144.14 करोड़ कमाए हैं और इसे 150 करोड़ में शामिल होने के लिए और 6 करोड़ का कारोबार करना होगा.

हाउसफुल 5 डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 1.12 करोड़ रुपये

हाउसफुल 5 नेट कलेक्शन- 144.14 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की हाउसफुल 5 बनी ब्लॉकबस्टर, तो कमल हासन की ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर बनी फिसड्डी

The post Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? 150 करोड़ कमाने से महज इतनी दूर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top