Hot News

How to Choose BTech Branch 2025: बीटेक में सही ब्रांच कैसे चुने? Admission से पहले 100 में से 90 स्टूडेंट्स कर जाते हैं गलती

How to Choose BTech Branch 2025 in Hindi: कार्तिक एक होशियार छात्र था और उसने 12वीं में साइंस के साथ अच्छे अंक हासिल किए. आगे वह इंजीनियरिंग करके अपने सपनों को उड़ान देना चाहता था लेकिन लेकिन अब वह सोच में था कि इंजीनियरिंग में कौन-सी ब्रांच चुने. कोई कहता कंप्यूटर साइंस ले लो, तो कोई मैकेनिकल ब्रांच बढ़िया है बोलता. कार्तिक की तरह अगर आप भी कन्फ्यूज हैं तो परेशान मल हों. इस लेख में हम आसान भाषा में बताएंगे कि कैसे अपनी पसंद और भविष्य को देखकर सही ब्रांच चुनी जा सकती है.

2025 की टॉप इंजीनियरिंग ब्रांच कौन-सी हैं?

यहां कुछ पॉपुलर और डिमांड वाली ब्रांच (How to Choose BTech Branch 2025) दी जा रही हैं-

  • कंप्यूटर साइंस (CSE): कोडिंग, सॉफ्टवेयर और AI जैसी फील्ड के लिए बेस्ट
  • आईटी (Information Technology): नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा से जुड़ी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE): इलेक्ट्रॉनिक्स और IoT से संबंधित
  • मैकेनिकल: मशीनों और रोबोटिक्स से जुड़े छात्र चुन सकते हैं
  • इलेक्ट्रिकल: बिजली, EV और एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए
  • सिविल: बिल्डिंग, ब्रिज और रोड कंस्ट्रक्शन के लिए
  • केमिकल: फार्मा और ग्रीन एनर्जी इंडस्ट्री के लिए
  • बायोमेडिकल: टेक्नोलॉजी और हेल्थ का कॉम्बिनेशन.

बीटेक में सही ब्रांच कैसे चुने?

  • हर ब्रांच का अपना अलग स्कोप होता है, इसलिए सोच-समझकर चुनाव करें.
  • अपनी रुचि (Interest) पर ध्यान दें और कुछ सवाल खुद से पूछें
  • अगर आपको कोडिंग पसंद है? (CSE या IT लें)
  • मशीन बनाना या सुधारना अच्छा लगता है? (मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल चुनें)
  • बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है? (बायोमेडिकल देखें)
  • बिल्डिंग, रोड डिजाइन करना पसंद है? (सिविल आपके लिए है)
  • इंटरस्ट के अनुसार ब्रांच चुनने से आप अपने करियर को बेहतर बना पाएंगे.

प्लेसमेंट और जॉब ट्रेंड (How to Choose BTech Branch 2025)

हर ब्रांच में जॉब के मौके अलग-अलग होते हैं-

  • CSE और IT में सबसे अधिक जॉब्स मिलती हैं
  • ECE और Electrical ब्रांच भी अच्छी कंपनियों में मांग में हैं
  • मैकेनिकल और सिविल में प्रशासनी और कोर सेक्टर में मौके
  • AI, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे नए सेक्टर में शानदार सैलरी
  • कॉलेजों की ब्रांच वाइज प्लेसमेंट रिपोर्ट जरूर देखें
  • AI और डेटा साइंस में बहुत डिमांड है
  • EV और ग्रीन एनर्जी के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स चाहिए
  • स्मार्ट सिटी और रोड प्रोजेक्ट्स के लिए सिविल इंजीनियर्स
  • हेल्थ टेक में बायोमेडिकल के जॉब्स बढ़ रहे हैं
  • हमेशा वही ब्रांच चुनें जिसकी भविष्य में जरूरत बनी रहे.

यह भी पढ़ें- ICAI CA Result 2025: जानिए कब आएगा ICAI CA इंटर, फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट, यहां है लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- SSC JE 2025: एसएससी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया

The post How to Choose BTech Branch 2025: बीटेक में सही ब्रांच कैसे चुने? Admission से पहले 100 में से 90 स्टूडेंट्स कर जाते हैं गलती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top