Hot News

Hyderabadi Toast: आखिरी मिनट में आने वाले मेहमानों के लिए बेस्ट है चटपटा हैदराबादी टोस्ट, बहुत सिंपल है रेसिपी

Hyderabadi Toast: हैदराबाद शहर वैसे तो लजीज बिरयानी के लिए जाना जाता है. लेकिन हैदराबादी टोस्ट भी लोगों की मनपसंद टेस्टी स्ट्रीट फूड में से एक है. स्वाद में यह कुरकुरा और चटपटा होता है. इसकी खासियत है कि आप इसे नाश्ते या फिर शाम की स्नैक्स में भी सर्व कर सकते हैं. छोटी भूख को मिटाने के लिए यह बहुत ही जल्दी तैयार होने वाला टेस्टी स्ट्रीट फूड है. अगर घर पर कोई मेहमान आ जाए तो भी आप इसे झटपट बनाकर खिला सकते हैं. चलिए बिना देर किए जानते हैं हैदराबादी टोस्ट बनाने की सिंपल रेसिपी के बारे में.

हैदराबादी टोस्ट बनाने की सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 8
  • मैदा -1 बड़ा चम्मच
  • आलू – 2 (उबले हुए)
  • गाजर – 1 कप (बारीक कटे हुए)
  • मटर – 1 कप
  • शिमला मिर्च – ½
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 चम्मच
  • अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • इमली की चटनी –  1/2 कटोरी
  • हरी चटनी – 1/2 कटोरी

इसे भी पढ़ें: Murmura Poha Recipe: ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ नया, तो मिनटों में बनाएं मुरमुरा पोहा

हैदराबादी टोस्ट बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में एक कप पानी उबालकर उसमें मैदा मिलाएं.
  •  मैदे को गाढ़ा होने तक चम्मच से चलाते रहें.  
  • अब आप एक पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज डाल दें.
  •  जब प्याज पक जाए तब उसमें बाकी सब्जियां डालकर उसे अच्छे से पका लें.
  • इसके बाद नमक डालकर सब्जियों को धीमी आंच पर पकने दें.
  • अब जब सब्जी पक जाए तो आप उसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिला लें.
  • इसके बाद अब आप मिश्रण में उबले हुए आलू डालें.
  • जब आलू पक जाए तब आप इसमें गरम मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब आप ब्रेड के पीस लें और उन्हें आप दो टुकड़ों में बांट लें.
  • इसके बाद आप कटे हुए ब्रेड को मैदे के घोल में डुबोकर फ्राई करें.
  • फिर आप इस फ्राइड ब्रेड के ऊपर हरी चटनी और इमली की चटनी लगाएं और उसके ऊपर मैश किए हुए आलू के मिश्रण की एक परत लगा दें.
  • अब आप इसके ऊपर सेव और आलू भुजिया डालकर इसे सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Pudina Masala Paratha: ब्रेकफास्ट की टेंशन खत्म, इस तरह मिनटों में बनेगा पुदीना मसाला पराठा

इसे भी पढ़ें: Matar Kaju Upma: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं टेस्टी मटर काजू उपमा, दोबारा मांग कर खाएंगे शिशु  

The post Hyderabadi Toast: आखिरी मिनट में आने वाले मेहमानों के लिए बेस्ट है चटपटा हैदराबादी टोस्ट, बहुत सिंपल है रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top