Hot News

IBPS Calendar 2025 Released: सरकारी बैंक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, इस दिन होगा क्लर्क और PO एग्जाम

IBPS Calendar 2025: आईबीपीएस की तरफ से साल 2025-26 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यह कैलेंडर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) में भर्ती के लिए जारी हुआ है. इसमें बैंक में विभिन्न पदों जैसे क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर और कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के लिए परीक्षा तारीखों का विवरण है. हालांकि, ये कैलेंडर (IBPS Exam Calendar 2025) जनवरी माह में ही जारी किया गया था. बता दें कि इस कैलेंडर में कुछ बदलाव नहीं हुआ है.

IBPS Calendar 2025: RRB परीक्षाओं का शेड्यूल

आईबीपीएस की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार RRB के लिए ऑफिस असिस्टेंट और CRP RRB-XIV (ऑफिसर स्केल I, II & III) के तहत प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 से शुरू होगी. ऑफिसर स्केल यानी Bank PO के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 और 3 अगस्त 2025 को, जबकि मुख्य परीक्षा 13 सितंबर 2025 को होगी.

IBPS Calendar 2025 for RRB Exam Check here

IBPS Clerk Exam Date 2025: कब होगी क्लर्क परीक्षा?

आईबीपीएस कैलेंडर के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक और मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए नोटिफिकेशन IBPS Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जारी होगा.

IBPS Exam Registration Process: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

आईबीपीएस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में होगा. इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन पर्याप्त होगा. उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और लाइव फोटो अपलोड करना होगा, जो निर्धारित आकार में जेपीईजी फॉर्मेट में होने चाहिए. प्रशासनी बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हर साल आईबीपीएस की तरफ से परीक्षाओं का आयोजन होता है.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रालय और विभागों में 14000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

ये भी पढ़ें: इस राज्य में एक्साइज कॉन्स्टेबल के लिए बंपर बहाली, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

The post IBPS Calendar 2025 Released: प्रशासनी बैंक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, इस दिन होगा क्लर्क और PO एग्जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top