IBPS Final Result 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) कल 1 अप्रैल 2025 को PO और SO भर्ती परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी करेगा. जो उम्मीदवार IBPS PO, IBPS SO और IBPS क्लर्क परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर देख सकते हैं. यह फाइनल रिजल्ट मुख्य परीक्षा और (PO और SO के लिए) इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों के चयन को तय करेगा. सफल उम्मीदवारों को भाग लेने वाले बैंकों में प्रोविजनल अलॉटमेंट मिलेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें ताकि वे अपना रिजल्ट आसानी से देख सकें. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका.
कैसे चेक करें IBPS PO और SO का फाइनल रिजल्ट ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर जिस भर्ती प्रक्रिया (CRP PO, CRP Clerk, CRP RRB) का रिजल्ट देखना है, उसे चुनें.
- वहां “Result Status,” “Download Result” या “Check Result” के लिंक को खोजें.
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
- सब्मिट पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
The post IBPS Final Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! आईबीपीएस PO और SO का फाइनल रिजल्ट यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.