Hot News

IIM मुंबई का नया कोर्स लॉन्च, Digital Science और बिजनेस में करियर का मौका

IIM Mumbai New Course: हिंदुस्तान में आईआईटी के अलावा आईआईएम भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड और क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है. वहीं हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), मुंबई ने अंडरग्रेजुएट (UG) शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है. IIM Mumbai में चार साल का एक नया बैचलर ऑफ साइंस यानी कि बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है. ये कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस मैनेजमेंट दोनों में स्पेशलाइजेशन हासिल करना चाहते हैं. 

IIM Mumbai New Course: आईआईएम मुंबई का नया कोर्स

IIM मुंबई का यह प्रोग्राम हाइब्रिड कोर्स है. इस कोर्स में मैनेजमेंट, फाइनेंस आदि टॉपिक्स को जोड़ा गया है. थ्योरी की पढ़ाई और प्रैक्टिकल के बीच का जो एक गैप होता है, ये कोर्स उस गैप को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स की मदद से ऐसे टैलेंट तैयार किए जाएंगे जो मैनेजमेंट के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम को भी संभाल सके. 

इस कोर्स का प्रमुख विषय 

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • मशीन लर्निंग (ML)
  • डेटा साइंस
  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)
  • लॉकचेन (Blockchain)
  • रोबोटिक्स (Robotics)
  • हाइपर-ऑटोमेशन मैनेजमेंट (जैसे ऑपरेशंस, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग) 

IIM Mumbai Admission: कैसे ले सकते हैं एडमिशन? 

IIM मुंबई के इस कोर्स का पहला बैच जुलाई 2026 में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exam) आयोजित किया जाएगा. बहुत ज्यादा चासेंज है कि JEE परीक्षा के जरिए ही एडमिशन मिले. IIM मुंबई का यह कदम न युवाओं को फ्यूचर के लिए तैयार करेगा. साथ ही देश को भी डेवलेपमेंट की ओर ले जाएगा. यह डिग्री स्टूडेंट्स को डिजिटल रणनीति, डेटा एनालिटिक्स, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और तकनीकी उद्यमों के नेतृत्व जैसी भूमिकाओं के लिए तैयार करेगा.

यह भी पढ़ें- IIT BHU Mess Food: आईआईटी बीएचयू की थाली दिखा, यूट्यूबर ने दिया रियलिटी चेक

The post IIM मुंबई का नया कोर्स लॉन्च, Digital Science और बिजनेस में करियर का मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top