IIM Indore New Course: आज की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. कभी टेक्नोलॉजी नई चुनौती बनकर सामने आती है, तो कभी देशों के बीच तनाव और नीतियों में बदलाव कारोबार और प्रशासन दोनों को प्रभावित करता है. ऐसे हालात को एक्सपर्ट्स VUCA कहते हैं, यानी Volatility, Uncertainty, Complexity और Ambiguity. इसी को ध्यान में रखकर IIM Indore ने Jaro Education के साथ मिलकर एक प्रोग्राम शुरू किया है.
इस प्रोग्राम का नाम Corporate and Public Leadership in a VUCA World रखा गया है. इस कोर्स को Jaro Education के साथ मिलकर पेश किया गया है, जो इसका मार्केटिंग पार्टनर है. यह 10 महीने का लर्निंग प्रोग्राम है, जिसे खास तौर पर कामकाजी प्रोफेशनल्स और लीडरशिप रोल में मौजूद लोगों के लिए डिजाइन किया गया है.
IIM Indore New Course: इस प्रोग्राम का मकसद
ANI के अनुसार, इस कोर्स का मकसद लीडर्स को सिर्फ बिजनेस चलाना नहीं सिखाना है, बल्कि उन्हें यह समझाना है कि बदलते हालात में सही फैसले कैसे लिए जाएं. आज के समय में लीडर को प्रशासन की नीतियों, अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व और टेक्नोलॉजी के असर को भी समझना जरूरी हो गया है.
किन विषयों पर मिलेगी जानकारी?
यह प्रोग्राम सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें केस स्टडी, सिमुलेशन और पॉलिसी वर्कशॉप शामिल होंगी. यानी रियल लाइफ उदाहरणों के जरिए यह समझाया जाएगा कि जटिल हालात में सही फैसला कैसे लिया जाए. इससे पार्टिसिपेंट्स को किताबों की जानकारी के साथ-साथ प्रैक्टिकल सोच भी मिलेगी.
इस कोर्स में आज की बड़ी चुनौतियों पर फोकस किया जाएगा. जैसे देशों के बीच ट्रेड टकराव, नए रेगुलेशन, जलवायु से जुड़े खतरे और AI आधारित वित्तीय स्थिति का उभार. पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी. केस स्टडी, सिमुलेशन और पॉलिसी वर्कशॉप के जरिए रियल लाइफ सिचुएशन को समझाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: BBA के लिए बेस्ट है कोलकाता! मैनेजमेंट करियर बनाने वालों के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट
The post IIM Indore की नई पहल, शुरू किया लीडरशिप प्रोग्राम appeared first on Naya Vichar.

