Hot News

IITian बाबा का महिला अवतार, DU की लड़की ने हूबहू की एक्टिंग, Video वायरल

IITian Baba Female version Viral Video: महाकुंभ 2025 के दौरान कई चेहरे रातों रात वायरल हो गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हैं “आईआईटी बाबा”. आईआईटी बाबा की जब क्वालिफिकेशन के बारे में पता चला तो लोग हैरान रह गए थे. लेकिन अब इस बाबा के एक फीमेल वर्जन का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जो तेजी से वायरल हो गया है.

IITian बनकर वायरल हुई लड़की

इस वीडियो में एक लड़की हूबहू आईआईटी बाबा की तरह एक्टिंग करती नजर आ रही है. यह वीडियो फनी मोमेंट के रूप में बनाया गया है, जिसमें लड़की आईआईटी बाबा के अंदाज में सवाल-जवाब करती दिख रही है. जब उससे पूछा गया कि उसका नाम क्या है, तो उसने मस्ती करते हुए कहा, “कुछ भी बुला लीजिए।” इसके बाद जब उससे पूछा गया कि वह क्या कर रही है, तो उसने जवाब दिया, “पीएचडी, वह भी आईआईटी दिल्ली से”

देखें वीडियो


यह वीडियो state mirror news द्वारा लगाया गया है.

बाबा के जीवन से कराया रूबरू

लड़की का जवाब सुनकर लगता है जैसे वह आईआईटी बाबा के ही रूप में हो. फिर जब उसे पूछा गया कि वह रिसर्च छोड़कर यहां क्या कर रही है, तो उसने कहा, “यही तो सबसे बेस्ट अवस्था है।” इसके बाद वह नोटबुक खोलकर इंफिनिटी का फार्मूला समझाने लगती है और फिर आईआईटी बाबा की तरह हंसते हुए कहती है, “महादेव = गाइड।”

The post IITian बाबा का स्त्री अवतार, DU की लड़की ने हूबहू की एक्टिंग, Video वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top