Hot News

Ikkis Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में ढेर हुई ‘इक्कीस’, फिर भी 2025 की रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, टोटल कमाई जानें

Ikkis Box Office Collection Day 7: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ ने 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई कहानी नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है. खास बात यह भी है कि इसे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिससे दर्शकों की भावनाएं इससे गहराई से जुड़ी हुई हैं.

फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. स्टार कास्ट और कहानी को जहां दर्शकों से सराहना मिल रही है, वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ खींचने में नाकाम साबित हो रही है. ऐसे में आइए अब फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

सातवें दिन कितनी हुई ‘इक्कीस’ की कमाई?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इक्कीस’ ने सातवें दिन (Day 7) दोपहर 4 बजे तक सिर्फ ₹0.39 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन ₹23.49 करोड़ तक पहुंच पाया है.

यह आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा अब भी कायम है. जहां ‘इक्कीस’ सीमित कमाई कर रही है. वहीं ‘धुरंधर’ बुधवार को दोपहर 4 बजे तक ₹1.6 करोड़ कमा चुकी है और हिंदुस्तान में इसका टोटल कलेक्शन ₹783.35 करोड़ तक पहुंच गया है.

डे वाइज इक्कीस का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Day Collection
Day 1 (Thursday) ₹7.00 Cr
Day 2 (Friday) ₹3.50 Cr
Day 3 (Saturday) ₹4.65 Cr
Day 4 (Sunday) ₹5.00 Cr
Day 5 (Monday) ₹1.35 Cr
Day 6 (Tuesday) ₹1.60 Cr
Day 7 (Wednesday) ₹0.39 Cr (Early Reports)
Total ₹23.49 Cr

2025 की इस फिल्म का टूटा रिकॉर्ड

भले ही फिल्म की रफ्तार धीमी हो, लेकिन ‘इक्कीस’ ने ₹23.49 करोड़ के कलेक्शन के साथ तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ (₹23.42 करोड़) के हिंदुस्तानीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजरें राजकुमार राव की ‘मालिक’ (₹25.04 करोड़) के रिकॉर्ड पर टिकी हैं.

इक्कीस वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘इक्कीस’ वर्ल्डवाइड ₹29.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film: ‘मुन्ना त्रिपाठी’ की वापसी से फिर मचेगा भौकाल, दिव्येंदु बोले- हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं

The post Ikkis Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में ढेर हुई ‘इक्कीस’, फिर भी 2025 की रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, टोटल कमाई जानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top