Hot News

IMD Red Alert: झारखंड में अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात, रेड अलर्ट जारी

IMD Red Alert: रांची-झारखंड के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा में अगले दो से तीन घंटे में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. ओले भी पड़ सकते हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इन चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आम लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है.

WhatsApp Image 2025 04 17 at 3.41.05 PM
मौसम पूर्वानुमान

देवघर और गिरिडीह जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट

देवघर और गिरिडीह जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां अगले दो से तीन घंटे में बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी कर सावधान रहने की अपील की है.

सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

पाकुड़, देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा और सरायकेला खरसावां में अगले एक से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

WhatsApp Image 2025 04 17 at 2.38.05 PM
मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढे़ं: झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ राज्यपाल को बीजेपी का ज्ञापन, कर दी ये मांग

The post IMD Red Alert: झारखंड में अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात, रेड अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top