Hot News

India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे

India Pakistan Conflict : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच नौसेना ने एक टेस्ट किया. जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान ने आधुनिक जंगी जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई पानी के नीचे की ‘नौसैनिक सुरंग’ का टेस्ट किया जो सफल रहा. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और हिंदुस्तानीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ‘मल्टी-इंफ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम)’ का सफल परीक्षण किया.  देखें वीडियो.

रक्षा मंत्री कार्यालय ने क्या दी जानकारी

रक्षा मंत्री कार्यालय / RMO India @DefenceMinIndia ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि DRDO और नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) की सफलतापूर्वक लड़ाकू फायरिंग (कम विस्फोटक के साथ) की. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए DRDO, हिंदुस्तानीय नौसेना और उद्योग को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रणाली हिंदुस्तानीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी.

वीडियो में क्या आ रहा है नजर

रक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा वीडियो जारी किया गया है. इसमें नजर आ रहा है कि पानी के अंदर फायरिंग हो रही है. इसके बाद पानी में हलचल पैदा हो जाती है. पानी के अंदर से लहर बाहर की ओर आ रही है. इसपर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मुझे गर्व महसूस होता है एक हिंदुस्तानी होने पर, एक हिंदू होने पर और मोदी जी पर….नौसेना पर भी गर्व होता है.

The post India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top