Hot News

Indian Breakfast Recipes Ideas: सुबह का नाश्ता बनाना हुआ और भी आसान, जानिए यहां हफ्ते भर की झटपट बनने वाली रेसिपीज 

Indian Breakfast Recipes Ideas: शिशुं हो या बुजुर्ग हर किसी को सुबह का नाश्ता बिल्कुल परफेक्ट चाहिए होता है. कई बार तो शिशुं की फर्माईश के बाद घर वालों को चिंता भी होने लगती हैं की आखिर हफ्ते के सातों दिन अलग- अलग नाश्ता कैसे तैयार क्या जाए. कई बार तो जल्दीबाजी में लोग सुबह के नाश्ते में बच्चों को ब्रेड और जैम दे देते हैं. ये एक दो दिन के लिए तो ठीक है लेकिन यह नाश्ता अगर रोज-रोज बच्चों को दी जाए तो यह उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. ऐसे में जरूरत है कि आपको सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और झटपट बनने वाले नाश्तों के बारे में पता होना चाहिए. इस आर्टिकल में आपको सोमवार से लेकर रविवार तक झटपट बनने वाले नाश्ते के बारे में बताएंगे जो की जल्दी भी बन जाएंगी और हेल्दी भी रहेंगी. 

सोमवार को पोहा

सोमवार का दिन सभी के लिए हफ्ते की शुरुआत होती है. इस दिन से लोग पूरे हफ्ते को प्लान करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि सुबह की शुरुआत भी अच्छे से हों. पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो की झटपट बनकर तैयार हो जाता है वो ये बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसे खा सकते हैं. इसे बनाने में आप अपने अनुसार मन पसंद की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. जो की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है.

poha
Poha

मंगलवार को मूंग दाल का चीला 

इस नाश्ते के लिए आपको थोड़ी तैयारी रात में ही कर लेनी होगी. मूंग दाल को रात भर भिगो कर रखने से ये सुबह याची तरह से फूल जाएंगे. इस चीले को सुबह बनाने में 10-15 मिनट लग सकते हैं. इसे दही के साथ आप नाश्ते में सभी को परोस सकते हैं. यह जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हेल्दी भी. 

mung dal chila
Mung dal chila

बुधवार को मसाला ओट्स 

ओट्स का नाम सुनते ही सभी के मन में ऐसा खयाल आता है जैसे कितना बोरिंग खाने के बारे में बात की जा रही है, लेकिन क्या आपको पता है ओट्स बोरिंग नहीं बल्कि स्वाद और सेहत से भरपूर एक डिश है. इसे बनाने में आपको मुश्किल से 5 मिनट का समय लग सकता है इससे जायद नहीं और इसमें जो मसले शामिल होते है वो आप अपनी मर्जी के शामिल कर सकते हैं. बच्चों की इसे स्कूल जाते समय देना बेहद ही बेहतर उपाय है. ये ज्यादा भारी भी नहीं होता है और साथ ही ये सुपाच्य होता है. 

masala oats
Masala oats

गुरुवार को उपमा 

गुरुवार को  उपमा म चयन करना एक बेहतर विकल्प है. इसे बनाने में आपको 15 मिनट से भी कम का समय लग सकता है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी एक लिए बहुत ही अच्छा होता है. इसमें आप सब्जियों को शामिल करके और भी मजेदार बना सकते हैं. इसके साथ ही आप इसे बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं. 

upma
Upma

शुक्रवार को इडली 

इडली का नाम सुनते ही सभी के मुहं में पानी आ जाता है. इडली के लिए आपको रात में ही तैयारी करनी होगी तभी यह सुबह में सॉफ्ट और टेस्टी बनकर सामने आएगी. इसके साथ आप सांभर या फिर नारियल की चटनी परोस सकते हैं. ये स्वाद के सहट के मामले में भी काफी बेहतर विकल्प है. 

idli
Idli

शनिवार को ढोकला 

अगर हम रेगुलर नाश्ते से हटके थोड़ा बात करें तो ढोकला हर किसी को पसंद आता है क्योंकि इसके चटपटे स्वाद से सबका मन इसे खाने के लिए और भी ज्यादा हो जाता है. इसे बनाने में आपको 15-20 मिनट का समय लग सकता है. ये नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प है और दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों के लिए काफी बेहतर उपाय है. 

dhokla
Dhokla

रविवार को डोसा 

डोसा सभी का पसंदीदा होता है. इसे बनाने में थोड़ा समय ज्यादा लगता है. इसलिए इसे छुट्टी वाले दिन बनाने में ही फायदा होता है. डोसा क्रिस्पी होता है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है. बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों के सेहत और पेट के लिए भी ये एक बेहतर विकल्प है.

dosa
Dosa

यह भी पढ़ें: Lunch Recipe Ideas: लंच टाइम को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये आसान और टेस्टी रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें: Breakfast Recipe Indian: सुबह-सुबह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, जानिए परफेक्ट इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी

यह भी पढ़ें:Navratri Recipe Ideas Without Onion Garlic: बिना प्याज लहसुन के ट्राई करें स्वाद से भरपूर ये डिशेज

The post Indian Breakfast Recipes Ideas: सुबह का नाश्ता बनाना हुआ और भी आसान, जानिए यहां हफ्ते भर की झटपट बनने वाली रेसिपीज  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top