Hot News

Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी…

Indian Idol: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन 5 मई को सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर नेशनल हाईवे 9 पर एक हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में सिंगर को कई गंभीर चोटें भी आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कार एमजी हेक्टर ने एक खड़ी आयशर कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी. गायक का इलाज चल रहा है और फिलहाल वह आईसीयू में एडमिट है.

पवनदीप राजन के पिता ने बेटे का दिया हेल्थ अपडेट

पवनदीप के एक्सीडेंट पर फाइनली उनके पिता का रिएक्शन सामने आया. वह काफी दुखी थे और आंखे नम थी. उन्होंने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, फिलहाल पवन खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैर और दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है. पवन के साथ कार में मौजूद ड्राइवर और दोस्त भी गंभीर रूप में घायल हैं.

सुरेश राजन ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

सुरेश राजन ने आगे बताया, ”पवनदीप की कार ड्राइवर चला रहा था, रात होने की वजह से उसे अचानक झपकी आई और गाड़ी तुरंत अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े कैंटर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया और सभी घायल हो गए.” उन्होंने यह भी कहा कि पवन अपनी मां को छोड़ने चंपावत गया था, वहीं से लौट रहा था, क्योंकि उसका अहमदाबाद में एक शो होना था.

पवनदीप की टीम ने कही ये बात

पवनदीप की टीम ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें बताया, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह मुरादाबाद, यूपी के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जब वे एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे. शुरुआत में, उनका ऑपरेशन पास के एक उपलब्ध अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक बेहतर अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उन्हें कई बड़े फ्रैक्चर और कुछ छोटी चोटें आई हैं. हालांकि अब वह ठीक हैं.”

यह भी पढ़ें- Met Gala 2025: कियारा आडवाणी के लुक को ऐश्वर्या राय से किया कंपेयर, ड्रेस और हेयरस्टाइल भी है एक जैसे

The post Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top