Hot News

IndiGo Refund: कैंसिल फ्लाइट के टिकट का मिलेगा रिफंड, सरकार ने पैसे वापस करने की तय की डेडलाइन

IndiGo Refund: इंडिगो क्राइसिस के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को एक्शन में आ गया. मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के लिए टिकट के रिफंड की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ली जाए. यही नहीं प्रशासन ने विमानन कंपनी को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि यात्रियों के छूटे हुए सामानों को अगले दो दिनों के अंदर उन तक पहुंचा दिया जाए. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो द्वारा शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करने और शनिवार को पांचवें दिन व्यवधान जारी रहने के बीच मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने पैसे वापस करने की तय की डेडलाइन

विमानन मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार रात आठ बजे तक पूरी की जानी चाहिए. एयरलाइन को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह उन यात्रियों से कोई पुनर्निर्धारण शुल्क न लें जिनकी यात्रा योजना रद्द होने से प्रभावित हुई थी. शनिवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं. इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया कि वह यात्रियों के लिए विशेष सहायता और रिफंड सुविधा केंद्र स्थापित करें. बयान में कहा गया, ”जब तक परिचालन पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाता, स्वचालित रिफंड की प्रणाली सक्रिय रहेगी. इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइन यह सुनिश्चित करे कि उड़ान रद्द होने या देरी के कारण यात्रियों के छूटे हुए सामान का पता लगाया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर उन तक पहुंचाया जाए.

इंडिगो ने चार प्रमुख हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कीं

इंडिगो की संचालन संबंधी समस्याओं के बीच शनिवार को चार प्रमुख हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ान रद्द रही. सूत्रों ने बताया कि इनमें से 124 उड़ान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जबकि 109 उड़ानें मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं. इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो ने देशभर के हवाई अड्डों पर 1,000 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने इस गंभीर संकट पर तीन दिन तक चुप्पी साधे रखने के बाद शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में इन व्यवधानों के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा के लिए माफी मांगी. एल्बर्स ने कहा कि शनिवार को कंपनी की 1,000 से कम उड़ानों के संचालन की संभावना है. (इनपुट भाषा)

Also Read: Indigo Crisis : इंडिगो के महासंकट का विलेन कौन, क्या नए नियमों में ढील से होगा समाधान?

The post IndiGo Refund: कैंसिल फ्लाइट के टिकट का मिलेगा रिफंड, प्रशासन ने पैसे वापस करने की तय की डेडलाइन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top