Hot News

Indus River : मोदी ने पानी बंद किया तो खून का प्यासा हुआ बिलावल, भारत को दी धमकी, देखें वीडियो

Indus River : पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए. इसके बाद से पड़ोसी देश छटपटाया हुआ है. इनमें सिंधु जल समझौता रोकना भी शामिल है जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. वह लगातार धमकियां दे रहा है. इसी कड़ी में पाक नेता बिलावल भुट्टो का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा है कि सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा. उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि अब या तो सिंधु में पानी बहेगा या उनका खून…ऐसा बयान देकर बिलावल ने हिंदुस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश की है.

सखर में सिंधु नदी किनारे जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने भड़काऊ बयान दिया. उन्होंने कहा कि सिंधु नदी हमारी थी, है और रहेगी. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनने की चाहत रखता है. उनके बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है.

हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार : बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो ने कहा कि हिंदुस्तान की आबादी अधिक  होने से वह यह तय नहीं कर सकता कि पानी किसका है. पाकिस्तान की अवाम बहादुर है और हम डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हमारी फौज सरहदों पर हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार बैठी है.  बिलावल ने सिंधु नदी को पाकिस्तान की सांझी विरासत बताया और जनता से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका हमें कतई मंजूर नहीं है. दुश्मन की नजर हमारे पानी पर है, इसका जवाब पूरे मुल्क को मिलकर देना होगा.

पाक ने सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने पर पाकिस्तान ने विवादास्पद नहर परियोजना को रोकने का निर्णय लिया है. फरवरी में सेना प्रमुख असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने चोलिस्तान परियोजना की शुरुआत की थी, जो पंजाब के रेगिस्तानी क्षेत्र की सिंचाई के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना मानी जा रही थी.

The post Indus River : मोदी ने पानी बंद किया तो खून का प्यासा हुआ बिलावल, हिंदुस्तान को दी धमकी, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top