Hot News

Instagram के नए AI वॉइस इफेक्ट्स से मैसेज भेजना होगा और भी मजेदार, जानें कैसे करें यूज

Instagram ने अपने DM (Direct Messages) में एक नया मजेदार फीचर जोड़ा है. अब आप अपनी वॉइस नोट्स (voice notes) भेजते समय अपनी आवाज को अलग अंदाज में बदल सकते हैं. यानी, रिकॉर्डिंग करने के बाद नहीं, बल्कि भेजने से पहले ही आप अलग-अलग वॉइस इफेक्ट (voice effects) लगा सकते हैं. यह फीचर AI की मदद से आपकी आवाज में बदलाव करता है. मतलब आपकी आवाज का टोन और टाइमिंग वही रहता है, बस थोड़ा सा मजेदार इफेक्ट   जुड़ जाता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Instagram लेकर आया AI Voice Effects

इस अपडेट के साथ, आप भेजने से पहले अपनी वॉइस नोट्स में मजेदार इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं, जैसे चिपमंक, डेमन, रोबोट, एलियन, अंडरवॉटर, स्टेडियम, वॉबल, और फिशबॉल. जब कोई आपकी वॉइस नोट सुनेगा और उस पर इफेक्ट लगा होगा, तो उन्हें भी दिखेगा कि कौन सा इफेक्ट इस्तेमाल हुआ है. बस उस पर टैप करें और वो उसी इफेक्ट के साथ अपना रिप्लाई भेज सकते हैं. मतलब आपकी चैट्स अब थोड़ी इंटरैक्टिव और मजेदार हो गई हैं.

Instagram DMs में Voice Effects कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले किसी chat को खोलें.
  • Voice message वाले बटन को दबाकर रखें.
  • अब Voice Effects वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • अपनी voice note रिकॉर्ड करें.
  • अलग-अलग effects ट्राय करें और देखें कौन सा सबसे मजेदार लगता है.
  • फिर जो effect पसंद आए, उसे चुनें और भेज दें.

ध्यान देने वाली बातें

यह फीचर आपकी आवाज को पूरी तरह बदलता या छुपाता नहीं है. बस थोड़ा सा मॉडिफाई करता है, ताकि आपकी असली एक्सप्रेशन और टोन बनी रहें. यानी यह पूरी तरह के वॉइस चेंजर से अलग है, जो आवाज को पूरी तरह बदल देते हैं.

Instagram आने वाले महीनों में अपने DM सिस्टम में कुछ बदलाव करने वाला है, जैसे कि मैसेजेस का तरीका अपडेट होना. लेकिन ये वॉइस इफेक्ट्स फीचर इसके साथ नहीं, बल्कि अपने रूटीन अपडेट्स के हिस्से के तौर पर रोल आउट हो रहा है.

यह भी पढ़ें: फोन में नहीं होगा व्हॉट्सऐप अकाउंट तो भी कर पाएंगे चैटिंग, जानें नए फीचर के बारे में

The post Instagram के नए AI वॉइस इफेक्ट्स से मैसेज भेजना होगा और भी मजेदार, जानें कैसे करें यूज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top