Hot News

International Yoga Day: 15300 फीट की ऊंचाई पर योग, लद्दाख के हानले गांव में दिखा अनोखा नजारा, देखें वीडियो

International Yoga Day: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीमा सड़क संगठन के जवानों ने समुद्र तल से 15,300 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख के हानले गांव में योगाभ्यास किया. यहां का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली चोटियों से लेकर नौसेना के जहाजों तक दिखा योग का नजारा

सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली चोटियों से लेकर विशाखापत्तनम में लंगर डाले नौसेना के जहाजों तक, हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने शनिवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया तथा अनुशासन और आंतरिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. देश के विभिन्न स्थानों में कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने योगासन किये. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में समारोह का नेतृत्व किया. उनके साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी थे.

योग एक पॉज बटन, मानवता को है आवश्यकता : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मौके पर विशाखापत्तनम के आरके बीच पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा, ‘‘दुर्भाग्य से आज दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है, कितने ही क्षेत्रों में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है. ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है तथा यह सभी को जोड़ता है.” उन्होंने कहा, ‘‘योग एक ‘पॉज बटन’ है, जिसकी मानवता को आवश्यकता है, जिससे कि वे खुलकर सांस ले सकें, जीवन में संतुलन बना सकें तथा पुनः संपूर्ण बन सकें.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा दुनिया से अनुरोध है कि आइए, इस योग दिवस को मानवता के लिए योग 2.0 के आरंभ के रूप में मनाएं, जहां आंतरिक शांति वैश्विक नीति बन जाती है.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है, जो एक गहरी सच्चाई को दर्शाता है कि धरती पर प्रत्येक इकाई का स्वास्थ्य परस्पर जुड़ा हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी

दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए हिंदुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया था.

The post International Yoga Day: 15300 फीट की ऊंचाई पर योग, लद्दाख के हानले गांव में दिखा अनोखा नजारा, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top