Hot News

IOCL recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के 457 पदों पर करें आवेदन

IOCL recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पांच क्षेत्रों में पाइपलाइन डिवीजन के तहत टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल अप्रेंटिस के 457 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्रेंटिस की अवधि 12 महीने है.

कुल पद 457

अप्रेंटिसशिप
ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस 122
वेस्टर्न रीजन पाइपलाइंस 136
नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइंस 119
साउथर्न रीजन पाइपलाइंस 35
साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस 45

उम्मीदवारों को इन पदों के तहत मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीकम्युनिकेशन एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, अकाउंट्स, असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स आदि ट्रेड्स में अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा.

आप कर सकते हैं आवेदन

मान्यताप्राप्त संस्थान से बारहवीं पास करने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विवरण जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.

इसे भी पढ़ें : Career guidance : जाॅब मार्केट के अनुसार खुद को करें तैयार

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय है. आयु की गणना 28 फरवरी, 2025 के आधार पर की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर तैयार की गयी मेरिट सूची के के अनुसार किया जायेगा. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.

स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा. 

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
अंतिम तिथि : 3 मार्च, 2025.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://iocl.com/admin/img/Apprenticeships/Files/958d70baf7c34472b439f5a57a0c30e0.pdf

The post IOCL recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के 457 पदों पर करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top