Apple का iPhone 16 Plus अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. कंपनी ने इसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब इस पर भारी छूट मिल रही है. विजय सेल्स पर यह स्मार्टफोन 71,890 रुपये में उपलब्ध है और बैंक ऑफर जोड़ने के बाद इसकी कीमत घटकर सिर्फ 66,890 रुपये रह जाती है. यानी ग्राहकों को कुल मिलाकर 23 हजार रुपये से ज्यादा की बचत का मौका मिल रहा है.
बैंक ऑफर और एक्सचेंज से बढ़ी बचत
सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि इस फोन पर 5,000 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और EMI विकल्प भी मौजूद हैं, जिससे ग्राहक अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं.
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
iPhone 16 Plus में 6.7-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है. यह iOS 18 पर चलता है और आने वाले अपडेट्स भी इसमें मिलेंगे. फोन में A18 प्रॉसेसर लगा है, जो तेज परफॉर्मेंस का वादा करता है. कैमरा सेटअप में 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल है.
क्यों है ये डील बेस्ट
अगर आप बड़ी स्क्रीन वाला iPhone चाहते हैं और बजट में फिट बैठने वाला विकल्प खोज रहे हैं, तो iPhone 16 Plus इस समय सबसे बेहतर डील है. खास बात यह है कि कंपनी ने iPhone 17 Plus लॉन्च नहीं किया है, इसलिए 16 Plus ही बड़ा स्क्रीन वाला लेटेस्ट मॉडल है.
यह भी पढ़ें: iPhone अब चेहरे से पढ़ेगा आपकी बातें, Apple ने खरीदी Q.ai
The post iPhone 16 Plus पर धमाकेदार ऑफर, 23 हजार रुपये तक की बचत appeared first on Naya Vichar.

