Apple ने हाल ही में अपने नये iPhone 17 सीरीज में एक किफायती विकल्प iPhone 17e पेश किया है. यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में Apple का लेटेस्ट इकोसिस्टम अपनाना चाहते हैं. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 17 अधिक प्रीमियम फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है. दोनों ही स्मार्टफोन A19 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट से लैस हैं, लेकिन डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है.
कीमत और उपलब्धता
हिंदुस्तान में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 (256GB) है, जबकि इसका 512GB वेरिएंट ₹84,900 में मिलेगा. यह 11 मार्च से सेल पर उपलब्ध होगा. दूसरी ओर, iPhone 17 की कीमत ₹82,900 (256GB) से शुरू होती है और इसका 512GB मॉडल ₹1,02,900 तक जाता है.
डिजाइन और डिस्प्ले
दोनों फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक के साथ IP68 रेटिंग दी गई है.
- iPhone 17e: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस.
- iPhone 17: 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, ProMotion 120Hz, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस.
कैमरा और परफॉर्मेंस
दोनों ही मॉडल्स A19 चिप और iOS 26 पर चलते हैं.
- iPhone17e: सिंगल 48MP रियर कैमरा, 12MP फ्रंट कैमरा.
- iPhone 17: डुअल कैमरा सेटअप- 48MPFusion मेन कैमरा + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 18MP फ्रंट कैमरा.
iPhone 17 का कैमरा सिस्टम ज्यादा वर्सटाइल है और मैक्रो फोटोग्राफी और सेंटर स्टेज वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं देता है.
बैटरी और चार्जिंग
- iPhone 17e: 26 घंटे वीडियो प्लेबैक, 20Wवायर्ड चार्जिंग, 15W MagSafe.
- iPhone 17: 30 घंटे वीडियो प्लेबैक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट- 10 मिनट चार्ज में 8 घंटे तक बैकअप.
बजट कम है तो iPhone 17e सही
अगर आप कम बजट में Apple का लेटेस्ट iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17e एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं, अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा और ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए तो iPhone 17 आपके लिए सही चुनाव होगा.
यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन
The post iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही? appeared first on Naya Vichar.

