Hot News

IPL इतिहास में अजिंक्य रहाणे का कीर्तिमान, विराट-वार्नर क्लब में मारी एंट्री, हासिल किया ये बड़ा मुकाम

IPL 2025 GT vs KKR, Ajinkya Rahane Record: आईपीएल 2025 के 39वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के सामने एक तरह से सरेंडर ही कर दिया. टाइटंस ने कोलकाता को स्पोर्ट्स के हर पक्ष में मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने स्कोर बोर्ड पर 198 रन टांग दिए, जिसके जवाब में 20 ओवर में केकेआर 159 रन ही बना सकी और अपने 8वें मुकाबले में छठवीं हार का सामना करना पड़ा. वहीं गुजरात इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई. कोलकाता की ओर से केवल रहाणे ही संघर्ष करते दिखाई दिए. उन्होंने 36 गेंद में 50 रन की पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन टीम की जीत के लिए यह नाकाफी रही. हालांकि उनकी टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपने नाम पर एक रिकॉर्ड कायम कर लिया. 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 500 से ज्यादा चौके लगाने वाले छठे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जारी आईपीएल मुकाबले में रहाणे ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया.  रहाणे ने 36 गेंदों में 50 रन की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. अपनी जोरदार अर्धशतकीय पारी के दौरान रहाणे ने पांच चौकों की बदौलत आईपीएल में उनके कुल चौकों की संख्या 502 हो गई. उन्होंने यह उपलब्धि 193 मैचों में हासिल की और इस खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें शिखर धवन (768), विराट कोहली (732), डेविड वॉर्नर (664), रोहित शर्मा (609) और सुरेश रैना (506) जैसे दिग्गज शामिल हैं.

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

शिखर धवन – 768 चौके (IPL में सबसे ज्यादा)

विराट कोहली – 732 चौके

डेविड वॉर्नर – 664 चौके

रोहित शर्मा – 609 चौके

सुरेश रैना – 506 चौके

अजिंक्य रहाणे – 502 चौके (193 मैचों में)

GT vs KKR मैच में संघर्ष करती दिखी कोलकाता

वहीं मैच की बात करें तो केकेआर की ओर से 199 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए रहाणे अकेले ही लड़े. जहां बाकी बल्लेबाज ज्यादा असर नहीं छोड़ सके, वहीं रहाणे ने बतौर कप्तान पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई. उन्होंने लगातार रन बटोरे और गुजरात की ढीली गेंदों का फायदा उठाकर उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला. उनकी यह बहुमूल्य पारी 13वें ओवर में खत्म हुई, जब गुजरात के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें चकमा दिया. सुंदर ने कप्तान रहाणे के कदमों की हलचल को भांपते हुए गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर फेंका, बल्ला चूक गया और विकेटकीपर जोस बटलर ने शानदार स्टंपिंग करते हुए केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

आईपीएल 2025 में स्पिन गेंदबाज़ी रहाणे के लिए मुश्किल साबित हुई है. उन्होंने स्पिन के खिलाफ 81 गेंदों में सिर्फ 100 रन बनाए हैं, पांच बार आउट हुए हैं, औसत 20.0 रहा है और डॉट बॉल प्रतिशत 30.1 फीसदी रहा है. रहाणे के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश की. रसेल ने कुछ आकर्षक चौके लगाए लेकिन राशिद खान के सामने वो भी टिक नहीं सके. अंगकृष रघुवंशी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में आए और दो चौके लगाए, लेकिन अंत में वो भी हार को नहीं टाल सके. गुजरात ने 198 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए केकेआर को 39 रनों से हरा दिया.

GT की जीत के बावजूद गिल को रह गई इस बात की कसक, मैच के बाद कहा- अगर थोड़ी देर…

लगातार क्यों हार रही केकेआर? अजिंक्य रहाणे ने बताया, GT के खिलाफ उजागर हुई कमजोरी

Watch Video: रोबोट डॉग को देख उछल पड़े आकाश अंबानी, खुद तो डरे ही हार्दिक को भी चौंका दिया

The post IPL इतिहास में अजिंक्य रहाणे का कीर्तिमान, विराट-वार्नर क्लब में मारी एंट्री, हासिल किया ये बड़ा मुकाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top