Hot News

IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल!

IPL 2025 के नीलामी पूरी होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च, शनिवार की पूरी संभावना मानी जा रही है. परंपरा के अनुसार, सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर स्पोर्ट्सा जाएगा. पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइराइडर्स (KKR) थी, इसलिए परंपरा के अनुसार इस बार कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उद्घाटन मैच होगा, जहां मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी घरेलू दर्शकों के सामने मैदान में उतरेगी.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर का सामना पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. आरसीबी ने हाल ही में अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार की घोषणा की है. वहीं, पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला मुकाबला स्पोर्ट्सेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 मार्च, रविवार को होने वाले इस मुकाबले में एसआरएच का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच दोपहर के समय स्पोर्ट्सा जाएगा.

आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा अभी तक बीसीसीआई द्वारा नहीं की गई है, लेकिन फ्रेंचाइजी को कुछ महत्वपूर्ण मैचों की तिथियां अनौपचारिक रूप से साझा कर दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, इस साल फाइनल मुकाबला 25 मई, रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा, जो गत विजेता टीम का घरेलू मैदान भी है. इससे पहले, 12 जनवरी को मुंबई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (SGM) में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिया था कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो सकता है. हालांकि, अब यह सामने आया है कि बीसीसीआई ने प्रसारकों के अनुरोध पर इसे एक दिन पहले यानी शनिवार से शुरू करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल की घोषणा 4-5 दिनों में की जा सकती है.

नई जगहों पर भी होंगे मैच

इस बार आईपीएल के 10 प्रमुख आयोजन स्थलों – अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लापुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा दो नए स्थानों गुवाहाटी और धर्मशाला में भी मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू मैदान चुना है और वे वहां 26 और 30 मार्च को मैच स्पोर्ट्सेंगे. इन दोनों मुकाबलों में उनके प्रतिद्वंदी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे, जो रात के समय स्पोर्ट्से जाएंगे.

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कुछ घरेलू मुकाबले धर्मशाला में स्पोर्ट्से जाएंगे, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था. समाचारों के मुताबिक, इस बार हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर को तीन मैचों की मेजबानी मिल सकती है. इसके अलावा दिल्ली के शुरुआती मैच भी विजाग में होने की संभावना है.  

प्लेऑफ मुकाबले

इस साल क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले हैदराबाद में स्पोर्ट्से जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल कोलकाता में होगा. आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबलों का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है, और जल्द ही टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा.

WPL 2025 live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें स्त्री प्रीमियर लीग के लाइव मैच

विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को कर दिया अनफॉलो, एक शो में की थी ‘गंदी बात’

The post IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top