Hot News

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया, चमके साईं सुदर्शन

GT vs RR IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार चौथी जीत दर्ज की. साईं सुदर्शन की 82 रनों की विस्फोटक पारी के बाद गुजरात के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की. प्रसिद्ध कृष्ण ने तीन विकेट चटकाए, तो रशीद खान और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक विकेट लिए. साईं सुदर्शन 53 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जमाए.

राजस्थान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन कप्तान संजू सैमसन का यह फैसला टीम को भारी पड़ा. पहले राजस्थान के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, जिससे गुजरात की टीम 217 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई. राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे और एम थीक्षाना ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिए. बल्लेबाजी भी में राजस्थान के बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाए. राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन की पारी स्पोर्ट्सी. रियान पराग 26 और शिमरोन हेटमायर ने 52 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को भी नहीं छू पाया.

The post IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया, चमके साईं सुदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top