Hot News

IPL 2025 में शुरू होगा ‘शिकार’, लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘शेर’, टेंशन में RCB कैंप!

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए अब तक यह आईपीएल कोई बहुत बढ़िया नहीं रहा है. उसने कुल स्पोर्ट्से गए 4 मैचों में से 3 मैच गंवाए हैं. बुरी तरह मिली हार के बाद वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है. लेकिन अब उसकी यह समस्या दूर होने वाली है. ‘शेर का बच्चा’ अब इस एमआई पलटन से जुड़ने वाला है. जी हां उसका सबसे बड़ा हथियार अब वापसी कर चुका है. रविवार को मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो पोस्ट कर इसकी सूचना दी. वीडियो में दिखा वो खिलाड़ी, जो पिछले चार महीने से क्रिकेट मैदान से दूर रहा अब उसकी वापसी हो गई है. Jasprit Bumrah Joins Mumbai Indians.

रिहैब पूरा करने के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी टीम से जुड़ गए हैं. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबले से एमआई ने वीडियो जारी कर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया. इसमें बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे को एक कहानी सुना रही हैं. 1.07 मिनट के इस वीडियो में संजना कहती हैं, “2013 में एक शावक जंगल में घुस आया था. रनों, छक्कों और चौकों से भरा जंगल. जहां हर कोई डरा हुआ था, उसने हिम्मत दिखाई. इन सालों में उसने कई लड़ाइयाँ लड़ीं. उसने अस्तित्व और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी. वह जीता और हारा, लेकिन कभी हार नहीं मानी. इन लड़ाइयों ने उसके शरीर पर निशान छोड़ दिए, लेकिन इन कारों ने उसे बर्बाद नहीं किया. कभी शावक, अब शेर है. शेर वापस आ गया है. वह फिर से जंगल का राजा बनने के लिए वापस आ गया है.” Jasprit Bumrah Returns to Cricket Fields.

बुमराह 2013 में आईपीएल डेब्यू के बाद से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. उन्होंने अब तक मुंबई के लिए 133 मैचों में 165 विकेट झटके हैं. उनकी वापसी से मुंबई को मजबूती मिलेगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह 7 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं, लेकिन 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके स्पोर्ट्सने की संभावना ज्यादा है.

बुमराह जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की चोट के बाद से क्रिकेट से दूर थे. उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के शुरुआती कुछ मैच नहीं स्पोर्ट्से, जिसकी वजह से टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अब जब बुमराह की वापसी करीब है, तो फ्रेंचाइजी को भी टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की उम्मीद जगी है.

पैर लगाया और फूट पड़ा फव्वारा, जान लगाकर भागे अंपायर और खिलाड़ी, देखें Video

‘CSK को सख्त होकर धोनी को बाहर करना चाहिए’: पूर्व क्रिकेटर, सलाह देते हुए आगे कहा, उन्हें 2023 में…

समुराई सैमसन! विकेट क्या गया उबल पड़े संजू, हवा में उछाल दिया बल्ला सेकेंडों गुलाटी मारता रहा, Video

The post IPL 2025 में शुरू होगा ‘शिकार’, लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘शेर’, टेंशन में RCB कैंप! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top