Hot News

IPL 2025: 74 मैच में लगे 74 दिन, आखिरी दिन बंटे 47.65 करोड़ रूपये, देखें किसको कितना मिला?

IPL 2025 Every Winner Prize Money: 47 करोड़ 65 लाख रुपये. यह वह रकम है, जो आईपीएल 2025 के आखिरी दिन खिलाड़ियों को बांटी गई. इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने 18वें सीजन में 74 मैच स्पोर्ट्सने में कुल 74 दिन लगा दिए. 22 मार्च से शुरू हुई लीग में खूब धूम धड़ाका हुआ, लेकिन 7 मई को आया ठहराव 10 दिन तक खिंच गया. हिंदुस्तान-पाकिस्तान तनाव के कारण रुकी लीग 17 मई को शुरू हुई, तो एक बार फिर से फैंस के दिल खिल उठे. क्वालिफायर की रेस में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरु ने बाजी मारी. अंत में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार, 3 जून को खिताबी भिड़ंत हुई.  

फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी. आरसीबी ने 6 रन से मैच जीतकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. 18 सालों तक इंतजार करने के बाद विराट कोहली भी भावुक होकर रो बैठे. इस जीत के बाद आईपीएल में पैसों की बारिश हुई. जिसमें अंतिम दिन 47 करोड़ 65 लाख की रकम बांटी गई. 

टॉप-4 टीमों को कितना पैसा मिला?

नयी आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को ट्रॉफी के साथ ईनाम के तौर पर 20 करोड़ रूपये मिले जबकि उपविजेता पंजाब किंग्स की झोली में 12 करोड़ 50 लाख रूपये आये. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता. तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रूपये और चौथे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस को साढे छह करोड़ रूपये मिले.

दिल्ली का मैदान रहा सबसे बेस्ट

आईपीएल के पहले सत्र 2008 में विजेता टीम को चार करोड़ 80 लाख और उपविजेता को दो करोड़ 40 लाख रूपये मिले थे. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को अरूण जेटली स्टेडियम के लिये सर्वश्रेष्ठ पिच और मैदान का पुरस्कार मिला. ईनाम के तौर पर उसे 50 लाख रूपये दिये गए. इस स्टेडियम में इस सत्र में सात मैच हुए. डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा,‘‘यह पुरस्कार हमारे क्यूरेटरों, स्टाफ और प्रबंधन के अथक परिश्रम की वजह से मिला है. हम आगे भी क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का उच्चतम स्तर बनाये रखने के लिये काम करते रहेंगे.’’

IPL 2025 के आखिरी दिन मिले पुरस्कार की सूची

विजेता आरसीबी : 20 करोड़ रूपये

उपविजेता पंजाब किंग्स : 12 करोड़ 50 लाख रूपये

तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस : सात करोड़ रूपये

चौथा स्थान गुजरात टाइटंस : साढ़े छह करोड़

आरेंज कैप विजेता(साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

परपल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा) : 10 लाख रूपये

उदीयमान खिलाड़ी (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

सबसे बेशकीमती खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव) : 15 लाख रूपये

सुपर स्ट्राइकर (वैभव सूर्यवंशी): 10 लाख रूपये और एक टाटा कर्व कार

फैंटेसी किंग (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

सर्वश्रेष्ठ कैच (कामिंडु मेंडिस): 10 लाख रूपये

सर्वाधिक डॉट गेंद (मोहम्मद सिराज) : 10 लाख रूपये

सुपर सिक्सेस (निकोलस पूरन) : 10 लाख रूपये

सबसे ज्यादा चौके (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

फेयरप्ले पुरस्कार (चेन्नई सुपर किंग्स) : 10 लाख रूपये

पिच और मैदान (डीडीसीए) : 50 लाख रूपये

RCB vs PBKS Final मैच में पुरस्कार विजेता

प्लेयर आफ द मैच : क्रुणाल पंड्या , पांच लाख रूपये

सुपर स्ट्राइकर : जितेश शर्मा, एक लाख रूपये

सर्वाधिक डॉट गेंद : क्रुणाल पांड्या , एक लाख रूपये

सर्वाधिक चौके : प्रियांश आर्य, एक लाख रूपये

फैंटेसी किंग : शशांक सिंह, एक लाख रूपये

सर्वाधिक छक्के : शशांक सिंह, एक लाख रूपये.

विराट के आगे श्रेयस अय्यर को नहीं भूलना! धोनी-रोहित के बाद कैप्टन के सारे गुण तो दिखा दिए, अब और क्या?

विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो

‘ये जीत पांच दर्जे नीचे’, IPL 2025 जीत से ज्यादा विराट को इससे है सबसे ज्यादा प्यार, खुद बताया

The post IPL 2025: 74 मैच में लगे 74 दिन, आखिरी दिन बंटे 47.65 करोड़ रूपये, देखें किसको कितना मिला? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top