Hot News

IPL 2025 Most Wickets: आईपीएल में इन 10 गेंदबाजों ने मचाया कहर, Purple Cap विनर का नाम जानकर जाएंगे चौंक!

IPL 2025 Most Wickets in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की विजेता टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनी है. वहीं उपविजेता टीम पंजाब किंग्स है. आईपीएल 2025 में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन में कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. आइए जानते हैं उन टॉप 10 गेंदबाजों (IPL 2025 Most Wickets) के बारे में जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए और टाॅप-1 ने पर्पल कैप हासिल की.

आईपीएल 2025 के टॉप 10 गेंदबाज (IPL 2025 Most Wickets)

सबसे ज्यादा विकेट (IPL 2025 Most Wickets) लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज की लिस्ट इस प्रकार है-

रैंक खिलाड़ी का नाम (टीम) विकेट
1 प्रसिद्ध कृष्णा (GT) 25
2 नूर अहमद (CSK) 24
3 जोश हेजलवुड (RCB) 22
4 ट्रेंट बोल्ट (MI) 22
5 अर्शदीप सिंह (PBKS) 21
6 आर साई किशोर (GT) 19
7 जसप्रीत बुमराह (MI) 18
8 वरुण चक्रवर्ती (KKR) 17
9 कृष्णप्पा गौतम (RCB) 17
10 भुवनेश्वर कुमार (RCB) 17

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Winner: RCB की जीत के बाद चर्चा में विजय माल्या की बेटी, तान्या के पास हैं ये बड़ी डिग्रियां

आईपीएल 2025 में पर्पल कैप विनर कौन है? (IPL 2025 Most Wickets)

आईपीएल 2025 में पर्पल कैप विनर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बने हैं. गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 मैचों में 25 विकेट लेकर आईपीएल 2025 की पर्पल कैप हासिल की. उनके बाद नूर अहमद और जोश हेजलवुड रहे हैं. टाॅप-3 इन गेंदबाजों के अलावा अन्य कई गेंदबाजों का भी प्रदर्शन भी शानदार रहा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Prize Money: आईपीएल जीतने पर कितने करोड़ मिलते हैं? विनर टीम की पुरस्कार राशि पर Interview में भी पूछा जाता है सवाल

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Salary: बीपीएससी टीचर को कितनी सैलरी मिलती है? हर लेवल पर अलग होता है स्ट्रक्चर

The post IPL 2025 Most Wickets: आईपीएल में इन 10 गेंदबाजों ने मचाया कहर, Purple Cap विनर का नाम जानकर जाएंगे चौंक! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top