Hot News

IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में रविवार 30 मार्च को डबल हेडर मुकाबला हुआ. इसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को रविवार (30 मार्च) को स्पोर्ट्से गए एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. वहीं दूसरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 रन से हरा दिया. 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के महामुकाबलों में अब तक कुल 11 मैच हो चुके हैं और लगभग सभी टीमों ने 2-2 मैच स्पोर्ट्स लिए हैं, पंजाब किंग्स को छोड़कर. तो आइए, RR बनाम CSK मुकाबले के बाद की अंक तालिका पर नजर डालते हैं. IPL Points Table after CSK vs RR match. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दबदबा जारी, दिल्ली कैपिटल्स भी अपराजित

आईपीएल 2025 में अब तक स्पोर्ट्से गए मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है. टीम ने अब तक दो मुकाबले स्पोर्ट्से हैं और दोनों में जीत दर्ज की है, जिससे उनके 4 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट +2.266 पर पहुंच गया है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और वे +1.320 एनआरआर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दोनों टीमें अब तक अपराजित रही हैं और आगे के मैचों में भी इनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

मध्यक्रम की जंग, पंजाब नेगेटिव एनआरआर से बचा

अंक तालिका के मध्य में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), गुजरात टाइटंस (GT), पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें मौजूद हैं. LSG और GT ने दो-दो मैच स्पोर्ट्सकर एक-एक में जीत हासिल की है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते LSG तीसरे और GT चौथे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स ने एक मैच स्पोर्ट्सकर जीत दर्ज की और अभी +0.550 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो मैचों में एक जीत हासिल की, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.308 होने की वजह से वे छठे स्थान पर हैं.

मुंबई इंडियंस सबसे निचले पायदान पर, राजस्थान और चेन्नई का संघर्ष जारी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें संघर्षरत दिख रही हैं. CSK तीन में से सिर्फ एक मैच जीतकर सातवें स्थान पर है, जबकि SRH भी तीन में से एक जीतकर आठवें स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स को भी तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है, लेकिन उनका नेट रन रेट (-1.112) सबसे खराब स्थिति में है, जिससे वे नौवें स्थान पर हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) ने अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है और वे -1.163 के एनआरआर के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा की टीम को अब अगले मैचों में जोरदार वापसी करनी होगी, वरना प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा बढ़ सकता है.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच स्पोर्ट्से जीते हारे एनआरआर अंक
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 +2.266 4
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 +1.320 4
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 +0.963 2
4 गुजरात टाइटंस 2 1 1 +0.625 2
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 +0.550 2
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 -0.308 2
7 चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 -0.771 2
8 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 -0.871 2
9 राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 -1.112 2
10 मुंबई इंडियंस 2 0 2 -1.163 0

CSK के खिलाफ जीत के बाद खुश और निराश भी हैं रियान पराग, कहा- दो मैचों के बाद…

किन कारणों से हारी CSK, कप्तान गायकवाड़ ने बताया, पुराने साथियों को भी किया याद, कहा- वो होते तो…

The post IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top