IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के हेल्थ पर महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और फिट हो जाएंगे. 44 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पिंडली में खिंचाव के कारण फिलहाल मैदान से बाहर हैं और उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले, सीएसके ने पुष्टि की है कि पांच बार के टूर्नामेंट विजेता धोनी टूर्नामेंट के 19वें संस्करण के पहले दो सप्ताह में नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन फ्रेंचाइजी के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
गायकवाड़ ने बताया तेजी से ठीक हो रहे हैं धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान, सीएसके के कप्तान गायकवाड़ से धोनी की सेहत के बारे में पूछा गया और उन्होंने उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. गायकवाड़ ने कहा, ‘वे सही रास्ते पर हैं. वे धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. वह स्पोर्ट्सने के लिए उत्सुक है, लेकिन आप जानते हैं कि कभी-कभी समय लगता है. जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.’ धोनी आईपीएल 2026 सीजन में सीएसके के लिए शुरुआती तीन मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए हैं. फ्रेंचाइजी पहले ही राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती दो मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में कमजोर टीम के तौर पर उतरी है.
पिछले सीजन में भी नीचले क्रम में आते थे धोनी
इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है कि क्या मौजूदा आईपीएल सीजन धोनी का इस फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी सीजन होगा, जिसके साथ उन्होंने पांच खिताब जीते हैं. पिछले सीजन में विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी सवाल उठे थे, क्योंकि कुछ मैचों में उन्हें आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया था. पिछले सीजन में धोनी ने सीएसके के लिए 14 मैच स्पोर्ट्से, जिसमें उन्होंने 24.50 के औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए. गायकवाड़ के हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण बाहर होने के बाद धोनी ने कप्तानी भी संभाली थी.
टीम को खल रही धोनी की कमी
जब से सीएसके ने सैमसन को साइन किया है, तब से टूर्नामेंट में धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है. धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे के साथ इस प्रतियोगिता के सभी 19 सीजन में स्पोर्ट्सने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पांच बार की चैंपियन सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया और यही बात डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पर भी लागू होती है.
ये भी पढ़ें…
वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन
मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार
The post IPL 2026: कब होगी MS Dhoni की टीम में वापसी, गायकवाड़ ने दिया हेल्थ अपडेट appeared first on Naya Vichar.

