Hot News

IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड

Highlights

RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा. इसके शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय बचा है. लेकिन  उससे पहले हम आपको बताते हैं कि क्या आज के मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है या नहीं. इसके साथ ही बेंगलुरु और हैदराबाद का पूराना आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी भिडंत

टूर्नामेंट की शुरुआत बेंगलुरु के घरेलू मैदान से हो रही है. आरसीबी अपने घर में स्पोर्ट्सते हुए नए सीजन का आगाज करेगी. यह स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है. बीते कुछ सालों में यहां बारिश के कारण कई मुकाबले रद्द हो चुके हैं. इसलिए स्पोर्ट्स से पहले मौसम की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पानी स्पोर्ट्स का मजा खराब न करे.

28 मार्च को बेंगलुरु के मौसम का हाल

शनिवार को शहर का आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. दिन के वक्त बेंगलुरु का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम को जब स्पोर्ट्स शुरू होगा, तब मौसम में थोड़ी ठंडक आ जाएगी. उस दौरान पारा गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा. इससे दर्शकों को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

IPL में RCB vs SRH का पुराना रिकॉर्ड

टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. पिछले रिकॉर्ड को देखें तो हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अब तक आपस में कुल 25 मुकाबले स्पोर्ट्से जा चुके हैं. इनमें से सनराइजर्स ने 14 में जीत दर्ज की है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स सिर्फ 11 गेम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक मैच बिना किसी नतीजे के रद्द भी रहा है.

IPL में घरेलू मैदान पर बेंगलुरु मजबूत

भले ही कुल जीतों में हैदराबाद आगे हो, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा है. यहां अब तक इन दोनों के बीच 8 मैच हुए हैं. इनमें से आरसीबी ने 5 में शानदार जीत हासिल की है. दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम यहां केवल तीन बार ही जीत सकी है. अपने घरेलू दर्शकों के सामने रॉयल चैलेंजर्स हमेशा दमदार साबित होती है.

ये भी पढ़ें-

ओ माय गॉड रोहित… हिटमैन की फिटनेस देख नीता अंबानी के उड़े होश, रिएक्शन हुआ वायरल

IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी

हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेडे के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख, जानें वजह

The post IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top