Hot News

IPL 2026 में AI और टेक्नोलॉजी से बदलेगा क्रिकेट का रोमांच, कमाल की तैयारी

इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हाई-टेक्नोलॉजी इसे और भी रोमांचक बनाने वाली है. जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग तक, हर मूवमेंट को अब AI और स्मार्ट सेंसर ट्रैक करेंगे. दर्शकों को ऐसा अनुभव मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया.

AI-Enhanced DRS: भीड़ में भी पकड़ लेगा असली एज

नया AI-Enhanced DRS सिस्टम अब रियल-टाइम में आवाज की बारीकियों को पकड़ सकेगा. इसमें नॉयज फिल्टरिंग तकनीक होगी, जिससे स्टेडियम की भीड़ के शोर में भी असली एज छुप नहीं पाएगा. इसका मतलब है कि विवादित फैसलों में अब और भी सटीकता आएगी.

पिच का 3D व्यू और गेंद का डेटा

ब्रॉडकास्टर्स अब 3D पिच व्यू टेक्नोलॉजी से दर्शकों को दिखाएंगे कि पिच ओवर दर ओवर कैसे बदलती है. वहीं गेंद में लगे सेंसर उसकी स्पीड, स्पिन और मूवमेंट का डेटा देंगे.बुमराह की यॉर्कर या चहल की गुगली अब सिर्फ आंखों से नहीं, बल्कि नंबरों में भी देखी जा सकेगी.

मशीन लर्निंग से जीत की संभावना

टीमें अब सिर्फ अनुभव पर नहीं, बल्कि प्रेडिक्टिव विन-प्रोबैब्लिटी एल्गोरिद्म पर भी भरोसा करेंगी. यह सिस्टम मैच का प्रेशर इंडेक्स बताएगा और दर्शकों को यह अंदाजा देगा कि किस टीम की जीत की संभावना कितनी है.

खिलाड़ियों की फिटनेस और स्टेडियम सुरक्षा

खिलाड़ियों के कपड़ों में लगे Wearable Player Analytics सेंसर उनकी हार्ट रेट, थकान और चोट के खतरे का डेटा देंगे. वहीं स्टेडियम में लगे AI-पावर्ड कैमरे भीड़ पर नजर रखेंगे और किसी भी अनहोनी से पहले अलर्ट जारी करेंगे. बारिश वाले मैदानों में Sub-Air Drainage Systems लगाये गए हैं, जिससे स्पोर्ट्स जल्दी शुरू हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: IPL का एक भी मैच नहीं होगा मिस, Airtel इस प्लान में दे रहा JioHotstar फ्री

यह भी पढ़ें: IPL फैंस के लिए खास Jio प्लान, 90 दिन तक मिलेगा फ्री JioHotstar और डेली 3GB डेटा

The post IPL 2026 में AI और टेक्नोलॉजी से बदलेगा क्रिकेट का रोमांच, कमाल की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top