Hot News

IPL 2026: CSK के लिए 14.2 करोड़ के कार्तिक शर्मा का डेब्यू, ये तीन खिलाड़ी भी खेलेंगे पहली बार

Highlights

IPL 2026 CSK Players Debut: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से चार खिलाड़ी अपना डेब्यू कर रहे हैं. इनमें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए युवा कार्तिक शर्मा का नाम सबसे प्रमुख है. इनके अलावा अनुभवी विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन, मैथ्यू शॉर्ट और मैट हेनरी भी पहली बार सीएसके के लिए स्पोर्ट्स रहे हैं. वही टीम ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऑलराउंडर प्रशांत वीर को इस मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है.

CSK की प्लेइंग 11:- संजू सैमसन, रितुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

कार्तिक शर्मा का पहला IPL मैच

IPL 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर खरीदा था. वह ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे. आज कार्तिक शर्मा अपना पहला आईपीएल मैच स्पोर्ट्स रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और अच्छे स्ट्राइक रेट को देखकर ही टीम ने उन पर यह दांव लगाया है.

संजू सैमसन पहली बार पीली जर्सी में

संजू सैमसन इस मैच में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं. उनका आईपीएल करियर बेहद लंबा और सफल रहा है. साल 2013 में अपना डेब्यू करने वाले संजू इससे पहले लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी क्रिकेट स्पोर्ट्सा है. आईपीएल में उनके नाम 178 मैच, 4710 रन और 3 शतक दर्ज हैं. टॉप ऑर्डर में उनका यह अनुभव चेन्नई के काफी काम आएगा.

मैथ्यू शॉर्ट और मैट हेनरी को भी मौका

सैमसन और शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बैटर मैथ्यू शॉर्ट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी पहली बार चेन्नई के लिए स्पोर्ट्स रहे हैं. मैथ्यू शॉर्ट के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स की तरफ से अपना डेब्यू किया था. वह बिग बैश लीग के भी टॉप रन स्कोरर रहे हैं. दूसरी तरफ मैट हेनरी नई गेंद से विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं. इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

प्रशांत वीर को करना होगा इंतजार

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर भी पैसों की बारिश की थी. टीम ने उन्हें पूरे 14.2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस पहले मैच की प्लेइंग 11 में प्रशांत वीर अपनी जगह नहीं बना सके. टीम के संतुलन और पिच की कंडीशन को देखते हुए उन्हें अभी अपने मौके के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें-

RR vs CSK: राजस्थान ने जीता टॉस, CSK की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

रोहित शर्मा का 2.0 अवतार, KKR के खिलाफ हिटमैन की बैटिंग के मुरीद हुए अनिल कुंबले

रहाणे के बयान से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगी मिर्ची! 25 करोड़ वाले खिलाड़ी पर दी सफाई

The post IPL 2026: CSK के लिए 14.2 करोड़ के कार्तिक शर्मा का डेब्यू, ये तीन खिलाड़ी भी स्पोर्ट्सेंगे पहली बार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top