Hot News

IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI

IPL 2026 का आगाज हो गया है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 19वें सीजन का ओपनिंग मैच है. इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बता दे कि आरसीबी की टीम इस मैच में हाथ पर काले रंग की पट्टी बांध कर स्पोर्ट्स रही है.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

RCB की प्लेइंग 11:- विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

SRH की प्लेइंग इलेवन:- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा.

ईशान किशान और रजत पाटीदार का बयान

टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, हर कोई पूरी तरह से फिट है और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने की पूरी कोशिश करेंगे.

इसके अलावा टॉस के बाद ईशान किशन बोले यह एक ताजा विकेट लग रहा है, पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें कुछ भी नया शुरू करने की जरूरत नहीं है. हमें बस अपनी योजनाओं पर अमल करना है. सभी खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं.

RCB के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर आए

IPL 2025 में आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद अब आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु टीम के खिलाड़ियों ने उन सभी मृतकों को श्रद्धांजली देने के लिए हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच में हाथ पर काली पट्टी बांधी है. इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी टीम 11 नंबर की जर्सी पहनकर ही प्रैक्टिस कर रही थी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने चोट पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब होंगे टीम में शामिल

स्त्रीओं पर योगराज सिंह का विवादित बयान, बोले- पत्नियों के कहने पर संन्यास लेते हैं क्रिकेटर

IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर स्पोर्ट्सेगी RCB, जानें क्या है वजह

The post IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top