Hot News

Iran War : आईआरजीसी ने एफ-35 जेट गिराने का किया दावा, पायलट को भी बनाया बंधक

F35 Jet Pilot: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अपने नए रक्षा सिस्टम की मदद से अमेरिका के एक और लड़ाकू विमान को गिरा दिया है. यह घटना मध्य ईरान के आसमान में हुई बताई जा रही है. ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह विमान एफ-35 लाइटनिंग-2 था. रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के गिरने के बाद उसका पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकल गया और ईरान की जमीन पर उतरा.

नहीं चला पायलट का पता

बताया जा रहा है कि अमेरिका अपने पायलट को ढूंढने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. इसके लिए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और सी-130 हरक्यूलिस जैसे विमान इस्तेमाल किए गए, लेकिन अभी तक पायलट का पता नहीं चल पाया है.

आईआरजीसी ने क्या दावा किया

आईआरजीसी का कहना है कि गिराया गया विमान पूरी तरह से नष्ट हो चुका है और यह लैकनहीथ स्क्वाड्रन का हिस्सा था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरानी सेना ने पायलट को पकड़ लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इससे पहले भी आईआरजीसी ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के एफ-16 फाइटिंग फाल्कन और एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया था. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल के हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है. जवाब में ईरान और उसके सहयोगी भी सक्रिय हो गए हैं. इससे हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने किया तारागिरी का कमीशनिंग, दुश्मनों को देगा मुंहतोड़ जवाब, बढ़ी समुद्री शक्ति

The post Iran War : आईआरजीसी ने एफ-35 जेट गिराने का किया दावा, पायलट को भी बनाया बंधक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top