Hot News

Iran War : ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा- 1.4 करोड़ लोग जान देने के लिए तैयार 

Iran War : अमेरिका की तय डेडलाइन नजदीक आने पर ईरान के राष्ट्रपति ने मंगलवार (7 अप्रैल) को कहा कि उनके सहित करीब 1.4 करोड़ ईरानी इस जंग में अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं.

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस सख्त चेतावनी से बाद बयान दिया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर ईरान के पावर प्लांट और पुल उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह आंकड़ा पहले प्रशासनी मीडिया द्वारा बताए गए स्वयंसेवकों की संख्या (Volunteer Numbers) से लगभग दोगुना है. युद्ध के दौरान प्रशासन लगातार मैसेज और मीडिया के जरिए लोगों से अपील कर रही है कि वे ऐसे स्वयंसेवी अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

पेजेश्कियन ने कहा कि ईरानी लोगों ने अभियान में अपनी जान देने के लिए तैयार रहने का इरादा जताया है. मैं भी ईरान के लिए अपनी जान देने के लिए पहले भी तैयार था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा.

स्वयंसेवी अभियान का मतलब क्या होता है जानें

स्वयंसेवी अभियान का मतलब ऐसा काम या मुहिम जिसमें लोग अपनी मर्जी से, बिना किसी दबाव या लालच के हिस्सा लेते हैं. यानी इसमें लोग खुद आगे आकर देश, समाज या किसी खास मकसद के लिए काम करते हैं.

यह भी पढ़ें : ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला हुआ तो तबाह हो जाएगा खाड़ी क्षेत्र, मंडराया रेडिएशन का खतरा

कई लोग प्रशासन से नाराज हैं ईरान में

करीब 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान में कई लोग प्रशासन से नाराज हैं. खासकर प्रदर्शनों पर की गई सख्ती को लेकर. ऐसे में माना जा रहा है कि 1.4 करोड़ लोगों वाला आंकड़ा शायद अमेरिका को डराने या संभावित हमले को रोकने के मकसद से सामने रखा गया है.

The post Iran War : ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा- 1.4 करोड़ लोग जान देने के लिए तैयार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top