Hot News

Israel Attack on Iran : हथियार बनाने वाले कारखाने खाली करो तुरंत, इजराइल ने ईरान को दी चेतावनी

Israel Attack on Iran : इजराइली सेना ने रविवार को ईरान में हथियार बनाने वाले कारखानों को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी, जिससे नए हमलों की आशंका बढ़ चुकी है. इजराइली सैन्य प्रवक्ता कर्नल अविचे अद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर फारसी भाषा में यह चेतावनी जारी की. उन्होंने पहले भी गाजा, लेबनान और यमन में हमलों का संकेत दिया था. दोनों देशों के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं.

सैन्य प्रवक्ता कर्नल अविचे अद्राई की चेतावनी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इजराइल हमले बंद करता है, तो तेहरान भी हमले रोक देगा. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

तो हमारी जबावी कार्रवाई भी रुक जाएगी: ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि यदि इजराइल उनके देश पर हमले बंद करता है, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई रोक देगा. उन्होंने यह बयान तेहरान में राजनयिकों के सामने दिया. शुक्रवार को इजराइली हमलों के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी. अराघची ऐसे दिन नजर आए हैं जब उन्हें तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर ओमान में अमेरिका के साथ बातचीत करनी थी, लेकिन इजराइली हमलों के बीच यह बातचीत नहीं हुई.

इजराइल ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया

इजराइल ने रविवार को ईरान पर जोरदार हमला किया. ईरान के ऊर्जा उद्योग तथा रक्षा मुख्यालय को निशाना इजराइल ने बनाया, वहीं ईरान ने भी इजराइल के खिलाफ जवाबी हमले तेज करते हुए मिसाइलों की बौछार कर दी. दो दिन पहले इजराइल द्वारा तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से किए गए हमलों के बाद दोनों देश हमला और जवाबी हमला करने में लगे. इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बीच तेहरान में भी विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. इजराइल के इमरजेंसीअधिकारियों ने कहा कि ईरान के हमले से देश भर में कई स्थानों पर लोगों की मौत हुई है.

The post Israel Attack on Iran : हथियार बनाने वाले कारखाने खाली करो तुरंत, इजराइल ने ईरान को दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top