Hot News

ITR Filing Date: लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, आईटीआर फाइल करने की बढ़ गई डेट

ITR Filing Date: प्रशासन ने देश के लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है. प्रशासन ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए टैक्सपेयर्स को जानकारी दी है कि आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है. इससे पहले आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टैक्सपेयर्स अब 15 सितंबर तक आईटीआर फाइल कर सकते हैं. प्रशासन ने बिना किसी मांग के ही आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है.

15 सितंबर तक फाइल कर सकते हैं आईटीआर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने पोस्ट में लिखा है, ”करदाता कृपया ध्यान दें! सीबीडीटी ने 31 जुलाई 2025 तक दाखिल होने वाली आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 करने का फैसला किया है.” इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आगे लिखा है कि आईटीआर फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और टीडीएस क्रेडिट रिफ्लेक्शन में महत्वपूर्ण संशोधनों के कारण यह विस्तार अधिक समय प्रदान करेगा. यह सभी के लिए एक सहज और अधिक सटीक फाइलिंग अनुभव सुनिश्चित करता है. औपचारिक अधिसूचना बाद में दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की दौलत जानकर बिलबिलाएगा बिलावल, कटोरा लेकर दौड़ेंगे शाहबाज-मुनीर

इनकम टैक्स ने क्यों बढ़ाई डेट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि नए फॉर्मों के अनुसार ई-फाइलिंग यूटिलिटीज को डेवलप करने, उन्हें सिस्टम से जोड़ने और उनकी टेस्टिंग में समय लगने की संभावना है. उसने कहा कि टीडीएस क्रेडिट्स की डेडलाइन 31 मई है, जो आमतौर पर जून की शुरुआत में पोर्टल पर दिखाई देने लगे है. आईटीआर फाइल करने की डेट बढ़ाने के पीछे असली कारण यह है कि अगर तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाती, तो टैक्सपेयर्स के पास आईटीआर फाइल करने के लिए वक्त बहुत कम बचता.

इसे भी पढ़ें: Mutual Fund: ईशा अंबानी ने म्यूचुअल फंड कारोबार में रखा कदम, सेबी से मिली हरी झंडी

The post ITR Filing Date: लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, आईटीआर फाइल करने की बढ़ गई डेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top