Hot News

Jaat: रणदीप हुड्डा ने सनी देओल की ‘जाट’ पर जातिवादी-धार्मिक आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इसमें एक एजेंट है…

Jaat: सनी देओल की अपकमिंग एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म रिलीज के पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है. सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म का पिछले दिनों राम नवमी के शुभ अवसर पर दूसरा गाना ‘ओ रामा श्री रामा’ को बनारस के नमो घाट पर लॉन्च किया गया. इस बीच सनी देओल और रणदीप हुड्डा से फिल्म के जातिवादी और धार्मिक होने पर कई सवाल किये गए, जिसपर कलकारों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.

जाट किसी विशेष पर फोकस्ड है?

जाट के टाइटल को लेकर कुछ लोग का मानना है कि यह फिल्म किसी विशेष समुदाय पर फोकस्ड है और बीते दिन रिलीज हुए ‘ओ रामा श्री रामा’ गाने ने यूजर्स के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह फिल्म किसी धर्म विशेष पर आधारित है? इसपर ‘एएनआई’ से बात करते हुए सनी देओल ने कहा, ‘देखिए, धर्म की बातें हम नहीं कर रहे. यह एक फिल्म है, और इसे आप फिल्म की तरह देखिए. जैसे हमेशा फिल्मों में किरदार होते हैं…जैसा कि आपने ट्रेलर देखा, ट्रेलर आपको सबकुछ बता ही रहा है. तो ये फिल्म वैसी ही है.’

सनी देओल ने आगे कहा, ‘हम कलाकार हैं. हम पूरे देश के हैं. हम हर आदमी के साथ हैं. हम सबसे प्यार करते हैं, सब हमसे प्यार करते हैं. तो हम एक ही देश हैं, जिसका नाम है इंडिया, हिंदुस्तान.’

रणदीप हुड्डा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इंटरव्यू में आगे फिर सवाल पूछा गया कि क्या ‘जाट’ जातिवादी या धार्मिक फिल्म है? तो इसपर सनी देओल के बोलने से पहले फिल्म के विलेन रणदीप हुड्डा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘देखिए जाट इसमें एक एजेंट है या इसमें एक कम्युनिटी है या इसमें एक अकेला आदमी है, जो कायापलट कर देता है…वो आपको फिल्म में देखकर पता चलेगा.’

यह भी पढ़े: Box Office Report: सिकंदर के फ्लॉप होते बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई ‘छावा’ की दहाड़, मोहनलाल ने भी तोड़ा KGF-कल्कि का रिकॉर्ड

The post Jaat: रणदीप हुड्डा ने सनी देओल की ‘जाट’ पर जातिवादी-धार्मिक आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इसमें एक एजेंट है… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top