Hot News

Jaat Box Office Collection Day 18: सनी देओल की ‘जाट’ पर लगा ब्रेक, 18वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

Jaat Box Office Collection Day 18: निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म जाट में सनी देओल, बलदेव प्रताप सिंह के किरदार में दिखे. मूवी में विलेन बने रणदीप हुड्डा की हेकड़ी सनी ने निकाल दी. बड़े पर्दे पर सनी को देखते ही फैंस जोर-जोर से तालियां बजाने लगे थे. अब मूवी को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. मूवी ने अपने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. साथ ही इसने सलमान खान की फिल्म सिकंदर का गेम ओवर करवा दिया. अब जाट की कमाई में हर दिन गिरावट आने लगी है. आइए 18वें दिन का कलेक्शन यहां जानिए.

रविवार को जाट ने की इतनी कमाई

हाल ही में सनी देओल ने घोषणा की है कि जाट 2 भी आएगा. उन्होंने दर्शकों से वादा किया है कि जाट 2 की कहानी और भी दमदार और अच्छी होगी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 18वें दिन 0.09 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि उम्मीद है कि शाम तक नंबर्स बढ़ेंगे. फाइनल आंकड़े शाम तक ही आएंगे. फिलहाल मूवी का नेट कलेक्शन अबतक 83.05 करोड़ रुपये हो गया है.

जाट का बज गया बैंड

  • Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 18- 0.09 करोड़ रुपये

जाट की नेट कलेक्शन- 83.05 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…

The post Jaat Box Office Collection Day 18: सनी देओल की ‘जाट’ पर लगा ब्रेक, 18वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top