Hot News

JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज के देव तिवारी को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है. झारखंड बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – jacresults.com पर जाना होगा. इस साल झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी किया गया.

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में 2,28,832 छात्र शामिल हुए हैं. सभी छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज जिले के रहने वाले देव तिवारी ने टॉप किया है.

JAC Board 12th Arts Result 2025 Live Updates

JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट

झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के लिए सभी स्ट्रीम का रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाती है. इस बार बोर्ड की तरफ से पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी हुआ. आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है.

छात्र का नाम पिता का नाम अंक
देव तिवारी संजय तिवारी 481
प्रेरणा कुमारी श्रवण कुमार सिंह 470
सूरज कुमार दास सुनील कुमार दास 466
कुमारी रितम्वरा अभय कुमार उपाध्याय 466
श्रेया आनंद नवल किशोर प्रसाद 464
अनन्या पाल नवीन पाल 463
उषा रानी जयनाथ रवि 463
शिवानी कुमारी रमणंद पांडे 463
तनु प्रिया शाही प्रदीप शाही 461
स्वीटी बरनवाल संजॉय बरनवाल 460

The post JAC Board 12th Arts Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज के देव तिवारी को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top