Hot News

JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? ये हैं स्टेप्स

JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानि 31 मई 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन छात्रों ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी तो वह अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. यह तरीका तेज, आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला विकल्प है. इसलिए यहां आपको JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number चेक करने के बारे में बताया जा रहा है.

कहां जारी होगा JAC 12th Result 2025?

JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ऑफिशियल वेबसाइट बताई गई हैं- 

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com

यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर सबसे पहले देखें

रोल नंबर से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

रोल नंबर से रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज ओपन होगा और फिर आपको रोल नंबर और रोल कोड सेव करना होगा.
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं या पीडीएफ में सेव कर सकते हैं.

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number के लिए ये चीजें जरूरी हैं-

  • रोल नंबर (एडमिट कार्ड से देखें)
  • रोल कोड (एडमिट कार्ड में दिया होता है)
  • इंटरनेट कनेक्शन या स्मार्टफोन/कंप्यूटर.

यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline: इंटरनेट का झंझट खत्म, ऑफलाइन चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

The post JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? ये हैं स्टेप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top