Hot News

JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में रेशमी टॉपर, साइंस में अंकिता दत्ता को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर के कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी किया गया है.

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर अंकिता दत्ता को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. उन्हें 477 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है.

JAC Board 12th Toppers List 2025

jacresults.com
results.digilocker.gov.in
jac.jharkhand.gov.in
results.digilocker.gov.in

JAC Board 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं.

JAC 12th Result 2025 LIVE: कैसा रहा रिजल्ट?

JAC 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा. कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं. इस बार कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा. यह आंकड़े लड़कियों की मेहनत को दिखाते हैं.EditDelete

पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट साल 2024 में झारखंड बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा था, जबकि उससे पहले यानी 2023 में 88.67 फीसदी छात्र पास हुए थे.

The post JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में रेशमी टॉपर, साइंस में अंकिता दत्ता को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top