Hot News

Jama Masjid Covered With Tarpaulin: होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

Jama Masjid Covered With Tarpaulin: होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को तिरपाल से ढका जा रहा है. यह कदम स्थानीय प्रशासन के निर्णय के बाद उठाया जा रहा है. होली की तैयारियों के बारे में एएसपी संभल श्रीश चंद्र कहते हैं, “होली जुलूस के पारंपरिक मार्ग पर पड़ने वाले सभी 10 धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. इस पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौता हो गया है.”

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

त्योहारों का नेतृत्वकरण करने की कोई जरूरत नहीं : अबू आजमी

होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने कहा, “त्योहार का नेतृत्वकरण करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं, लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके. मजबूरी में घर पर नमाज पढ़ी जा सकती है. लेकिन, मस्जिद में ‘जुम्मे की नमाज’ अदा करना जरूरी है. मैं अपने मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि अगर कोई आप पर रंग डालता है, तो झगड़ा न करें क्योंकि यह क्षमा का महीना है, भाईचारे का महीना है. मस्जिदों को ढका जाना चाहिए ताकि कोई भी रंग उस पर न फेंके जिससे विवाद हो.”

1015 लोगों को हिरासत में लिया गया

संभल की एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा ने कहा, “हमने धारा 126 और 135 के तहत 1015 लोगों को हिरासत में लिया है. संभल की अलग-अलग मस्जिदों में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है. जिले को सेक्टरों में बांटा गया है. हम होली के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सुनिश्चित करेंगे कि यह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.”

The post Jama Masjid Covered With Tarpaulin: होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top