Hot News

Jamia Distance Course 2025: घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Jamia Distance Course 2025: अगर आप घर बैठे देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी से कोर्स करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की समाचार है. दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन मांगे जाते हैं. इन कोर्स को यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (JMI CDOE Program) के तहत चलाया जा रहा है. ऐसे में जो छात्र डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई करना चाहते हैं वो अप्लाई कर सकते हैं.

जामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन कोर्स में आवेदन प्रक्रिया शुरू जल्द शुरू कर दी जाएगी. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जाना होगा. आवेदन करने का आसान तरीका नीचे बताया गया है.

Jamia Distance Course के लिए करें आवेदन

  • इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Distance MODE के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Apply for Various Courses के ऑप्शन पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर आपको Registration Here का लिंक दिखेगा.
  • अपनी डिटेल्स फीड करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Jamia Distance Courses List: इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस मोड में एमए इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, नेतृत्व विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र जैसे कोर्स में दाखिला ले सकते है. इसके अलावा MCom और MEd कोर्स भी मौजूद है. वहीं अंडर ग्रेजुएशन लेवल पर BA, BCom, BBA और BEd कोर्स चलाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कम समय और जल्दी जाॅब…12वीं के बाद इन शॉर्ट-टर्म कोर्स से मिलेगी बढ़िया सैलरी

कब तक करें अप्लाई?

छात्रों के पास ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा करने के लिए 29 फरवरी तक का समय है. इसके अतिरिक्त, छात्रों को अपने डॉक्यूमेंट्स को अपने संबंधित सहायक प्रोफेसर/समन्वयक से सत्यापित करवाना होगा. इन कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को पहले एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.

ध्यान रहे कि एक उम्मीदवार को हर एक प्रोग्राम के लिए केवल एक फॉर्म जमा करने की अनुमति है. विश्वविद्यालय ने कहा कि एक ही कोर्स के लिए कई बार फॉर्म जमा करने पर आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.

ये भी पढ़ें: UPSC Prelims Tips: शक्ति दुबे की बुकलिस्ट, टॉपर से जानें यूपीएससी के लिए बेस्ट बुक्स के नाम

The post Jamia Distance Course 2025: घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top