Hot News

Jamshedpur news. एटीएम गार्ड्स का डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ पर शोषण का आरोप, विधायक से शिकायत

Jamshedpur news.

डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी के एटीएम गार्ड्स ने कंपनी, एएलसी (चाईबासा) और आरबीओ (जमशेदपुर) पर शोषण का आरोप लगाया है. गार्ड्स प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपा. विधायक की अनुपस्थिति में जदयू नेता आशुतोष राय ने ज्ञापन लिया. ज्ञापन में 34 गार्ड्स के हस्ताक्षर हैं. सौंपे गये ज्ञापन में आरोप लगाया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी कर्मचारियों शोषण कर रही है. प्रशासनी नियम के तहत प्रतिदिन 783 रुपये का भुगतान करना चाहिये, लेकिन कंपनी उन्हें सिर्फ 504 रुपये दे रही है. गार्ड्स का यह भी आरोप है कि उन्हें वेतन हर महीने की सात तारीख को मिल जाना चाहिए, लेकिन उन्हें महीना पूरा होने के 20-25 दिनों के बाद भुगतान किया जाता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) और डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ के बीच अब बिना किसी टेंडर के ही एग्रीमेंट हो गया है, जिसे गार्ड्स अवैध बता रहे हैं. पहले एग्रीमेंट जनवरी 2025 तक वैध था, लेकिन एसबीआइ ने बिना किसी उचित प्रक्रिया के डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ का एग्रीमेंट 2025 से 2026 तक रिन्युअल कर दिया. जदयू नेता आशुतोष राय का कहना है कि एसबीआइ के आला अफसरों को इस मामले हस्तक्षेप करना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur news. एटीएम गार्ड्स का डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ पर शोषण का आरोप, विधायक से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top